पीलीभीत में युवक ने पहले प्रेमिका को गोली मारी, फिर खुद भी दे दी जान, गांव में तनाव

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सय्यद कयूम रजा/पीलीभीत: यूपी के पीलीभीत से दिल दहला देने वाली खबर आ रही है. जहां पर प्रेम में नाकाम एक लड़के ने 18 वर्षीय लड़की की गोली मार हत्या कर दी. फिर अपने घर आकर खुद को भी गोली मार ली. इस वारदात से इलाके में तनाव का माहौल है. मौके पर एडिशनल एसपी समेत भारी पुलिस बल मौजूद है.

दरअसल, पूरा मामला पीलीभीत के घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव ज्ञानपुर का है. जहां 18 वर्षीय एक बालिका की गोली मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 18 वर्षीय लड़की खेत में जा रही थी. इसी दौरान गांव के ही रहने वाले 20 वर्षीय मंजीत यादव ने अपने घर के पास लड़की की गोली मार कर हत्या कर दी.

बताया जा रहा है कि इस वारदात के दौरान बालिका की सहेली भी थी, जो वारदात देखकर बेहोश हो गई. बालिका को गोली मारने के बाद मनजीत अपने घर गया और अपने सिर में गोली मार ली. दो मौतों से गांव में तनाव की स्थिति है. सूचना मिलते ही मौके पर एडिशनल एसपी सीओ समेत भारी पुलिस बल पहुंच गया.

वहीं बताया जा रहा है कि मंजीत और बालिका के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था और किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी. इसी बात से नाराज प्रेमी ने प्रेमिका को गोली मारकर फिर खुद को गोली मार ली. घटना की जानकारी लगते ही पूरनपुर पुलिस क्षेत्राधिकारी सुनील दत्त भी पहुंच गए. दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया.

Tags: Local18, Pilibhit news, Up news in hindi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें