गले में पट्टा बांधकर धर्म परिवर्तन का दबाव : फरियादी बोला-मेरी जान को खतरा, पुलिस से मांगी सुरक्षा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भोपाल. भोपाल में धर्म परिवर्तन के लिए गले में पट्टा बांधकर भौंकने के लिए मजबूर करने के केस से सनसनी मच गयी है. इस केस के पी़ड़ित युवक विजय रामचंदानी को अपनी जान की चिंता सता रही है. उसने पुलिस से कहा है -मेरी जान को खतरा है. इसलिए मुझे सुरक्षा दी जाए.

फरियादी विजय ने बताया कि मुझे मारा जा रहा था. इसका एक वीडियो भी है. उसमें मुझे 70 तमाचे मार गए. फिर 20-30 लातें बरसायी गयीं. मुझे पाँच फुट की दीवार से गिरा दिया. मुझे धर्म परिवर्तन के लिये बोला गया और पैसे माँगे गये. विजय ने इस बात से साफ इंकार किया कि वो आरोपियों को पहले से जानता था. विजय ने कहा लोग गलत बात फैला रहे हैं कि मैं उन लोगों को अच्छे से जानता था. लेकिन ये सच नहीं है. मैं उन लोगों के बारे में इतना ही जानता था कि वो इलाके के बदमाश गुंडे हैं.

मेरे ऊपर कोई केस नहीं
विजय ने कहा-मेरे ऊपर पहले कोई अपराध नहीं है. मेरा नाम और दोस्ती टीला जमालपुरा में फैली थी. मेरे सोशल मीडिया पर बहुत सारे फ़ॉलोअर हैं. फ़ेस बुक पर 5000. वो मेरे से कलमा पढ़वाना चाहते थे. उनका कहना था तेरे को देखकर 10 लोग और बनेंगे. मुझे धमकी दी गई मारा गया. वो मुझे कुत्ते की तरह खींच रहे थे.

ये भी पढ़ें-Big News : 50 साल में घट गया महाकाल का शिवलिंग, गर्भ गृह में प्रवेश पर लग सकती है रोक, जीएसआई ने की सिफारिश

मेरी जान को खतरा
विजय ने कहा मेरी जान को खतरा है. उनके साथ और भी लोग हैं. वो तो पकड़ा गए लेकिन उनकी समाज के चाहने वाले होंगे. जो मुझसे बदला लेना चाहेंगे. उसने कहा मुझे अभी कोई धमकी तो नहीं मिली है. क्योंकि अभी मामला गर्म है. कुछ लड़के ऐसे ज़रूर होंगे जो मुझसे बदला लेना चाहेंगे. मैं पुलिस से कुछ दिन के लिये सुरक्षा चाहता हूँ. ताकि चीजें नॉर्मल हो जाएं. मुझे सुरक्षा की आवश्यकता है. उनपर निगरानी रखी जाए.

इसलिए बदला घर
फरियादी ने अपना घर बदलने की बात पर कहा घर बदलने की वजह ये है कि कहीं ना कहीं वहाँ टीला जमालपुरा का माहौल बहुत खराब हो गया था. मुझे पहले भी उनसे डर लगता था. एक बदमाश जेल में जाता था तो दूसरा छूटकर आ जाता था. कोई ना कोई अड़ीबाजी चलती रहती थी. मैदान में लड़के दारू पीते थे. दिन दहाड़े छुरी लेकर आ जाते थे. आज किसी ना किसी को मारकर रहेंगे. मेरे पिताजी की मौत हो गई जो चाहते थे कि मेरे दोनों बच्चों का भविष्य अच्छा हो जाये. नया माहौल मिलेगा. काम काज करेंगे. लेकिन मुझे यहाँ भी नहीं छोड़ा गया. वो किसी भी तरह मुझे मियाँ भाई बनाना चाहते थे. आरोपियों पर पहले से कई केस दर्ज हैं.

Tags: Madhya pradesh latest news, Religion conversion

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें