गोलियों की आवाज सुनकर बाहर निकले घरवाले, सामने पड़ी थी घर के मालिक की लाश, जानें क्या है मामला 


संतोष कुमार गुप्ता/छपरा. सारण जिला के सहाजितपुर थाना क्षेत्र के सिसई गांव में मंगलवार की रात बाइक सवार अपराधियों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान भाजपा कार्य समिति के उपाध्यक्ष मनोज ठाकुर के रूप में हुई है. हत्या के कारणों की सटीक जानकारी नहीं मिल पाई है. हालांकि लोगों का मानना है कि जमीन विवाद में हत्या कि गई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है.

सोए अवस्था में अपराधियों ने सिर में मारी चार गोली
बताया जा रहा है कि मनोज ठाकुर घर के निकट दलान में सोए थे. तभी सोए अवस्था में ही देर रात लगभग दो बजे अपराधियों ने उनके सिर में 4 गोली मार दी. जिससे घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गयी. गोली चलने की आवाज सुनकर आस-पास के लोग जगे तब तक अपराधी फरार हो गया था. जब उनकी पत्नी दलान पहुंची तब पति खून से लथपथ मृत अवस्था में बिस्तर पर पड़ा हुआ था.

Murder! क्लर्क की बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर की हत्या, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

ग्रामीणों ने बताया कि देर रात बाइक पर सवार दो लोग मृतक के घर की ओर गए थे. घटना के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है. हालांकि जमीन विवाद में हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है. इस बारे में पूछने पर मृतक के पुत्र ने कुछ भी नहीं बताया, लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि मनोज कुमार ठाकुर इलाके में शांत स्वभाव के लिए जाने जाते थे और किसी से कोई विवाद नहीं था.

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा
चौकीदार अजय कुमार राय ने बताया कि देर रात गांव में गोली चलने की सूचना मिली. जिसके बाद सहाजितपुर थाना की गश्ती गाड़ी गांव पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की गई. इस बारे में एसपी से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन एसपी से संपर्क नहीं हो सका. पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है. वहीं मामले में प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है.

Tags: Bihar News, Crime News, Local18, Saran News

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More