Ram Mandir: राम भक्तों को ट्रस्ट की ओर से एक और सौगात, यहां चिकित्सा सुविधा शुरू

सर्वेश श्रीवास्तव/ अयोध्या. धर्म नगरी अयोध्या में जैसे-जैसे प्रभु राम का भव्य मंदिर आकार ले रहा है, वैसे-वैसे प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु भी अपने आराध्य के दर्शन पूजन करने के लिए पहुंच रहे हैं. श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो इसके लिए तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट तत्पर है. अब श्रद्धालुओं को तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की तरफ से चिकित्सा सुविधा भी मुहैया कराई जा रही है.

राम मंदिर ट्रस्ट श्रद्धालुओं के लिए तरह-तरह की सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है. जिसके तहत नि:शुल्क लॉकर, प्रसाधन, छाया युक्त विश्राम गृह शामिल है. ट्रस्ट की ओर से अब एक और सौगात रामलला के भक्तों को मिलने जा रही है. अब यात्री सुविधा केंद्र पर राम भक्तों को चिकित्सा सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है. श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट राम भक्तों के सुविधा के लिए यात्री सुविधा केंद्र में 3:00 बजे से 7:00 बजे तक होम्योपैथी के वरिष्ठ चिकित्सक आकस्मिक सुविधाएं हेतु चिकित्सकीय सेवाएं उपलब्ध कराएंगे.

अयोध्या आने वाले राम भक्तों को तोहफा
अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं ने राम मंदिर ट्रस्ट की इस अनूठी पहल का स्वागत करते हुए इसे सराहनीय बताया है. अभी तक भगवान रामलला के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को राम जन्मभूमि परिसर के अंदर दवा की एक गोली भी ले जाना प्रतिबंधित था. लेकिन श्रद्धालुओं की सुविधा और बुजुर्ग तथा आकस्मिक चिकित्सा सेवाएं भी प्राथमिक तौर पर मिल सके और उन्हें बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जाए. इस लिहाज से श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने चिकित्सीय सेवा भी नि:शुल्क उपलब्ध करा रहा है. जिसमें दवा कंपनियों ने भी अपना सहयोग देना शुरू कर दिया है.

सुविधा केंद्र पर चिकित्सा सुविधा शुरू
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कैंप कार्यालय प्रभारी प्रकाश गुप्ता ने बताया कि अयोध्या में मंदिर का निर्माण चल रहा है. पूरे देश से राम भक्त अयोध्या पहुंच रहे हैं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने एक यात्री सुविधा केंद्र बनाया है. यात्रियों की मूलभूत सुविधा मुहैया कराने के लिए तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट तत्पर है चिलचिलाती धूप और गर्मी का मौसम है. ऐसे में दर्शन करते वक्त कोई श्रद्धालु बीमार होता है तो उसे दवा की जरूरत होती है. इसी वजह से यात्री सुविधा केंद्र पर चिकित्सा सुविधा शुरू की गई है. जहां लखनऊ के रिटायर होम्योपैथी के डॉक्टर सुबह 2:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक बैठते हैं.

Tags: Ayodhya News, Ayodhya ram mandir, Local18, Up news in hindi

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More