सचिन ने किया मैच में क्लीन बोल्ड, तो आउट हुए युवक ने कर दी सचिन की हत्या

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अखंड प्रताप सिंह/ कानपुर. उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब खेल खेल में एक लड़के की हत्या कर दी गई. हत्या की वजह जान आप हैरान रह जाएंगे क्रिकेट मैच के दौरान लड़के ने बैट्समैन को क्लीन बोल्ड कर दिया था, जिससे बल्लेबाज इतना गुस्सा हो गया कि उसने बॉलर की गला दबाकर हत्या कर दी. मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लड़के के सचिन ने तेज गेंदबाजी करते हुए हरगोविंद को क्लीन बोल्ड कर दिया और खुशी मनाने लगा, वहीं हरगोविंद आउट होने के बाद इतना नाराज हो गया कि उसने सचिन के साथ मारपीट शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

मामला कानपुर महानगर के घाटमपुर इलाके के रेवन्ना इलाके का है. जहां डेरा राठी खलासा गांव में रोज की दरी के गांव के लड़के क्रिकेट मैच खेल रहे थे. इसी दौरान हरगोविंद नाम का लड़का बल्लेबाजी कर रहा था और सचिन बॉलिंग कर रहा था. सचिन ने तेज गेंदबाजी करते हुए हरगोविंद को क्लीन बोल्ड कर दिया और खुशी मनाने लगा. वहीं हरगोविंद आउट होने के बाद इतना नाराज हो गया कि उसने सचिन के साथ मारपीट कर दी और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. सचिन को बेसुध देख हरगोविंद वहां से भाग गया साथी लड़कों ने ग्रामीणों को इसकी सूचना दी जिसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंचकर सचिन के शव को अपने कब्जे में लिया वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुटी हुई है

एसीपी दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि क्रिकेट मैच के दौरान मामूली बात पर सचिन और हरगोविंद ब्रजेश के बीच विवाद हो गया था. जिसमे हरगोविंद और बृजेश ने पहले सचिन के साथ मारपीट की इसके बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. आरोपियों की तलाश में 3 टीमें लगाई गई हैं. सचिन की उम्र लगभग 15 साल थी उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

.

FIRST PUBLISHED : June 20, 2023, 20:36 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें