रेलमंत्री ने बालासोर घटनास्‍थल पर एक परिवार का हाथ जोड़कर आभार व्‍यक्‍त किया, वजह जानकर आप भी करेंगे तारीफ

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

परिवार के सदस्‍यों के साथ चारपाई पर बैठे
सदस्‍यों से बातचीत की

नई दिल्‍ली. रेलमंत्री अश्‍विनी वैष्‍णव ओडिशा के दौरे पर हैं. सोमवार रात वो पुरी स्‍टेशन पहुंचे और यात्रियों से उनकी समस्‍या जानीं. रेलमंत्री आज बहनगा रेलवे क्रासिंग के पास बने एक घर पहुंचे. यह घर बालासोर रेल हादसे वाली जगह के बिल्‍कुल करीब है. यहां पर पहुंचकर रेल मंत्री परिवार के सदस्‍यों के साथ चारपाई पर बैठे और हाथ जोड़ कर परिवार के लोगों का आभार व्‍यक्‍त किया. वजह जानकर आप भी रेलमंत्री द्वारा किए गए इस व्‍यवहार की जमकर तारीफ करेंगे.

बालासोर हादसे के बाद रेलमंत्री 51 घंटे लगातार घटनास्‍थल पर रुके थे. उस दौरान रेलमंत्री को पानी पीना होता था या‍ फिर कोई जरूरी फोन करना होता था. तो लेवल क्रासिंग के करीब बने सबसे पहले घर पर जाते थे. क्‍योंकि घटना स्‍थल पर राहतकार्य की वजह से शोर होता था. फोन करना  मुश्किल होता था. कई बार कुछ देर इसी घर पर बैठ जाते थे और राहत कार्य में तेजी लाने के लिए मंथन करते थे. इस दौरान परिवार के लोग पूरा सहयोग करते थे.

आज रेल मंत्री घटना स्थल पर गए. साथ ही, इस घर जाकर परिवार के सदस्‍यों से मुलाकात की और सदस्‍यों के साथ चारपाई में बैठकर बातचीत की. यहां से चलते समय घटना के दौरान दिए गए सहयोग के लिए परिवार के लोगों का हाथ जोड़कर आभार व्‍यक्‍त किया.

Tags: Ashwini vaishnav, Odisha Train Accident, Railways

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें