Barabanki Weather Update : मौसम का बदला मिजाज, तेज हवाओं के साथ हुई बारिश, लोगों को भीषण गर्मी से मिली राहत

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


संजय यादव/बाराबंकी. बाराबंकी में मंगलवार दोपहर बाद जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कहीं तेज, तो कहीं हल्की बारिश हुई. इससे भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों ने राहत की सांस ली. सुहावने हुए मौसम का लोगों ने आनंद उठाया. उधर बारिश ने एक तरफ जहां गन्ना किसानों के चेहरे पर चमक ला दी, वहीं मेंथा व सब्जी किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें खिंच गईं है . मेंथा व सब्जी किसानों का कहना है कि यदि तेज बारिश होती है और खेत में पानी भर जाता है, तो इससे सब्जी को नुकसान हो सकता है.

दरअसल, बाराबंकी जिले में इस समय काफी तापमान बढ़ा हुआ था. भीषण गर्मी से लोग त्राहि-त्राहि कर रहे थे. मंगलवार को इस भीषण गर्मी व तपिश से लोगों को राहत मिली. पिछले कई दिनों से शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल लग रहे थे. सुबह से लेकर रात में भी लोग भीषण गर्मी का अनुभव कर रहे थे. अचानक हुई इस बारिश के बाद लोगों को राहत मिली. मंगलवार को सुबह से आसमान हल्के बादलों ने डेरा डाल लिया. साथ ही रुक रुककर धूप व उमस भरी गर्मी आमजन के पसीने छुड़ा रही थी.

बारिश से बदला मौसम
दोपहर होते ही तेज हवा के साथ झमाझम बारिश होना शुरू हो गई, जिसके बाद उमस भरी गर्मी से बेहाल हो रहे लोगों को राहत मिल गई. मौसम सुहाना हो गया और लोग घरों के बाहर गली-मोहल्लों और सड़कों पर व घरों की बालकोनी पर मौसम का आनंद लेते दिखाई दिए. सुहावने हुए मौसम का लोगों ने आनंद उठाया.

.

FIRST PUBLISHED : June 20, 2023, 18:03 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें