
नई दिल्ली. अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के दौरान मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया. दरियापुर इलाके में एक इमारत की बालकनी अचानक से टूट गई. बालकनी में खड़े लोग नीचे गिर गए. इस दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 22 लोगों को चोटें आई हैं. घायलों का इलाज नजदीकी अस्पताल में चल रहा है. अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ की 146वी रथयात्रा निकाली गई जिसके चलते शहरभर में चाकचौबंध सुरक्षा व्यवस्था की गई थी. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सुबह भगवान जगन्नाथ की मंगल आरती की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी यात्रा के लिए प्रसाद भिजवाया था.
Author: Jagran Times
Post Views: 16






