फर्रुखाबाद में मिड डे मील योजना का प्राथमिक स्कूलों में संचालन करने वाले शिक्षकों ने देखी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

फर्रुखाबाद

प्राथमिक शिक्षा विभाग जनपद फर्रुखाबाद में मिड डे मील योजना का प्राथमिक स्कूलों में संचालन करने वाले शिक्षकों ने देखी “जेल की फाइव स्टार किचिन” व्यवस्था , जनपद फर्रुखाबाद में कार्यरत प्राथमिक शिक्षक विवेक यादव ( योग प्रशिक्षक) , शिक्षक – सुबोध कुमार, शिक्षक– नीरज यादव, ने जिला कारागार फतेहगढ़ के बंदियों की एफएसएसएआई से फाइव स्टार किचेन का भ्रमण कर यह देखा और जाना कि कैसे के बंदियों का फाइव स्टार भोजन बनाए जाता है । इस संदर्भ में जेल अधीक्षक भीमसैन मुकुंद ने शिक्षकों को जेल में बनने वाले भोजन की संपूर्ण प्रक्रिया को विस्तार से बताया और समझाया तथा भोजन बनते हुए दिखाया । किस प्रकार से पहले आटा को छाना जाता है फिर मशीन के द्वारा आटा गूंदा जाता है फिर कैसे लोई बनाई जाती संपूर्ण प्रक्रिया को शिक्षकगण द्वारा अपने सामने बनते हुए देखा । शिक्षक गण द्वारा जेल में बंदियों के भोजन में श्रीअन्न को शामिल किए जाने संदर्भ में भी जानकारी , जेल अधीक्षक ने बताया की उन्होंने 30 अप्रैल 2023 को राजभवन में मन की बात@100 एपिसोड की स्पेशल स्क्रीनिंग के प्रोग्राम के अवसर महामहिम राज्यपाल महोदया से जेलों में बंदियों के भोजन में श्री अन्न पोषक अनाज को शामिल करने की बात कही गई गई थी उसी दौरान महामहिम राज्यपाल महोदया द्वारा श्रीअन्न को बढ़ावा देने के लिए मिड डे मील योजना, गरीब राशन योजना एवम आंगनबाड़ी योजना में श्रीअन्न को शामिल कराए जाने का सकारात्मक पहल किए जाने की बात कही थी। कारागार विभाग में इसी के तहत डीजी जेल श्री सत्यनारायण साबत आईपीएस द्वारा संपूर्ण उत्तर प्रदेश की जेलों में बंदियों को दिए जाने वाले भोजन में पोषक अनाज श्रीअन्न को शामिल किए जाने के आदेश निर्गत कर दिए गए । जेल अधीक्षक ने बताया कि मेरे लिए बड़े ही हर्ष की बात है की मात्र एक माह की अवधि में ही इस पहल पर सकारात्मक कार्यवाही हो गई । शिक्षको ने भी बताया की मिड डे मील योजना में भी पोषक अनाज श्री अन्न को शामिल किए जाने की पहल आरंभ हो गई है । शिक्षको के भ्रमण के दौरान अखिलेश कुमार प्रभारी कारापाल , सरोज देवी,  कृष्णा कुमारी उपकारापाल साथ रही । किचिन के प्रशिक्षित सुपरवाइजर राजेंद्र बाबू जेल वार्डर ने भी प्रक्रिया को बताया । भ्रमण के पश्चात सभी शिक्षक गण द्वारा जेल की फाइव स्टार भोजन व्यवस्था पर आश्चर्य व्यक्त करते हुए प्रशंसा की गई की ऐसी साफ सुथरी होटलों जैसी व्यवस्था हमने पहले किसी संस्थान में नहीं देखी । अंत में जेल अधीक्षक द्वारा सभी सिक्षकगण व साथ में आए  प्रवेंद्र कुमार जी का धन्यवाद ज्ञापित किया गया ।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें