घर में ही घिरे रामचरितमानस पर सवाल उठाने वाले बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर, बड़ा झटका देने की तैयारी में BJP

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

24 जून को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बिहार के झंझारपुर में आने वाले हैं
चंद्रशेखर के भाई भी रिटायर प्रोफेसर हैं
रामचरित मानस प्रकरण को लेकर प्रोफेसर चंद्रशेखर सुर्खियों में आये थे

पटना. रामचरित मानस पर लगातार सवाल खड़े करने वाले नेता और आरजेडी कोटे से नीतीश कुमार के कैबिनेट में शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर को बड़ा झटका लगने वाला है. रामचरितमानस पर विवादित बयान देने वाले प्रोफेसर चंद्रशेखर को अपने ही घर में चुनौती मिलने वाली है. दरअसल चंद्रशेखर के अपने सगे बड़े भाई बीजेपी में शामिल होने जा रहे है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक 24 जून को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के सामने रिटायर्ड प्रोफेसर रामचंद्र प्रसाद यादव पार्टी में शामिल होंगे.

रामचंद्र प्रसाद यादव दिल्ली यूनिवर्सिटी में सत्यवती कॉलेज में प्रोफेसर थे, जो हाल ही में रिटायर्ड हुए हैं. प्रोफेसर रामचंद्र रिटायरमेंट के बाद राजनीतिक पारी बीजेपी के साथ शुरू करने वाले हैं. बीजेपी नेताओं से मिली जानकारी के मुताबिक 24 जून को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बिहार के झंझारपुर में आयोजित पार्टी की ओर से कार्यक्रम में आएंगे. यहीं पर बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखऱ के बड़े भाई रामचंद्र प्रसाद यादव बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करेंगे. झंझारपुर जहां पर रामचंद्र यादव बीजेपी की सदस्यता लेंगे वो बिल्कुल उनके घर से करीब है, साफ है रामचरितमानस पर सवाल खड़े करने वाले भाई को अब उनके घर में ही चुनौती देने की तैयारी है.

बीजेपी नेताओं से मिली जानकारी के मुताबिक रामचंद्र प्रसाद यादव शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के बड़े भाई हैं और रिटायर्ड होने के बाद उन्होंने पीएम मोदी के काम से प्रभावित होकर बीजेपी के साथ काम करने की इच्छा जताई थी, जिसके बाद वो  24 तारीख को बीजेपी में शामिल होंगे. बीजेपी में शामिल होने के बाद रामचंद्र अपने भाई चंद्रशेखर को कितनी चुनौती दे पाते हैं, ये देखना दिलचस्प होगा.

Tags: Bihar News, Bihar politics

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें