Adipurush के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग, देशभर में बैन करने की मांग, लगे मुर्दाबाद के नारे, मनोज मुंतशिर को धमकी

01

ओम राउत द्वारा निर्देशित आदिपुरुष को रामायण का ऑन-स्क्रीन रूपांतरण बताया गया था और फिल्म की टीम का कहना है कि वे रामायण से प्रेरित हैं. हालांकि, फिल्म में हर एक पात्र से छेड़छाड़ की गई है और क्रिएटिविटी के नाम पर उन्होंने हर एक किरदार को गलत ढंग से पेश किया है. इसमें प्रभास को राम, कृति सनोन को सीता और सैफ अली खान को रावण के रूप में दिखाया गया है. वहीं वत्सल सेठ को इंद्रजीत, सनी सिंह को लक्ष्मण और देवदत्त नागे को हनुमान जी के रूप में दिखाया गया है. हालांकि, इनमें से किसी के भी किरदार को दर्शकों ने पसंद नहीं किया और फिल्म की पूरी टीम का जमकर विरोध हो रहा है. (PTI)

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More