
कोटा. कहते हैं प्यार में इंसान हद पार कर जाता है, लेकिन एक पत्नी ने अपने अफेयर के चलते कुछ ऐसा कर दिया जिसके बारे में जानकर आप भी चौंक जाएंगे. दरअसल, पति उसके रिलेशनशिप के बीच आ रहा है. उसे रास्ते से हटाने के लिए पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को दर्दनाक मौत दी. वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों मौके से फरार हो गए. अब पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा किया है.
राजस्थान के कोटा में प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने पति को मौत के घाट उतार दिया. दोनों ने एक हथोड़े से शख्स के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिया और फिर मौके से भाग निकले.
पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा
पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि मृतक अपनी दूसरी पत्नी के साथ रहता था. इस दौरान पहली पत्नी के भाई का उसके घर पर आना-जाना रहा था. मृतक अपनी दूसरी पत्नी के साथ शराब के नशे में झगड़ा और मारपीट किया करता था. इस दौरान पहले पत्नी का भाई बीच बचाव किया करता था. धीरे-धीरे मृतक की दूसरी पत्नी और पहले पत्नी के भाई की बीच नजदीकियां बढ़ने लगी.
पत्नी के रिश्ते की भनक पति को लग गई. उसे शक होने लगा कि दोनों के बीच अफेयर चल रहा है. पत्नी और उसके प्रेमी को भी एहसास हो गया कि उनके रिश्ते के बारे में मृतक को मालूम चल गया है. 17 जून की रात मृतक शराब के नशे में पत्नी के साथ विवाद कर रहा था. इसी दौरान पत्नी और उसके प्रेमी ने मिलकर मृतक गोविंद पर हमला कर दिया. उसके सिर पर हथौड़े से वार कर उसकी हत्या कर दी. फिर मौके से फरार हो गए. फिलहाल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है.
.
Tags: Crime News, Kota news, Rajasthan news
FIRST PUBLISHED : June 20, 2023, 16:40 IST






