
मनीष दुबे/देवघर. झारखंड के देवघर जिले में साइबर थाना पुलिस ने छापेमारी कर तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. पूछताछ के बाद तीनों को जेल भेज दिया है. गिरफ्तार शातिरों के नाम इमरान अंसारी (21 वर्ष), मो. कौशर राजा (28 वर्ष) और मो. मिराज 19 (वर्ष) है. पुलिस ने इनके पास से सात मोबाइल फोन और 15 फर्जी सिम कार्ड भी बरामद किए हैं.
साइबर डीएसपी सुमित प्रसाद ने बताया कि तीनों शातिर ठगों के पास से जब्त किये गये मोबाइल में फ्रॉड के 71 लिंक मिले हैं. सभी की जांच की जा रही है. यह अपराधी ट्विटर के माध्यम से लोगों को अपना शिकार बनाते थे. यदि कोई व्यक्ति किसी सर्विस से रिफंड के संबंध में ट्वीट करता था तो वो उसका नंबर प्राप्त कर उसे झांसे में ले लेते थे. इसके अलावा, फर्जी ग्राहक सेवा अधिकारी बन कर भी लोगों को ठगते थे. इतना ही नहीं, मोबाइल स्क्रीन शेयरिंग ऐप के जरिये बैंक डिटेल प्राप्त कर वो लोगों को ठगते थे.
साइबर अपराधियों से रहें सावधान
किसी अज्ञात मोबाइल नंबर से कॉल आने पर अपनी कोई निजी जानकारी साझा न करें.
Internet search Engine, Google Ads एवं अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दिये गये Customer Care/Helpline Number पर भरोसा ना करें.
Customer Care Number के लिये हमेशा Official Website पर ही संपर्क करें.
कोई भी Remote Application जैसे -Any Desk, Rusk Desk, Air Droid, Quick Support इत्यादि को किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर डाउनलोड ना करें.
साइबर अपराध के शिकार होने पर हेल्पलाइन नंबर 1930 तथा ऑनलाइन www.cybercrime.gov.in पर रिपोर्ट करें.
.
Tags: Crime News, Cyber Fraud, Cyber thugs, Deoghar news, Jharkhand news, Local18
FIRST PUBLISHED : June 20, 2023, 14:47 IST






