
राँची. झारखंड में लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने वाली है. नसून का प्रवेश झारखंड में संथाल परगना के गोड्डा, दुमका पाकुड़ के रास्ते हो चुका है. मानसून के प्रवेश के साथ राज्य के कई इलाकों में सोमवार को बारिश देखने को मिली है. वहीं, आज भी कई इलाके में बारिश हो सकती है. सबसे अधिक बारिश की बात करें तो 77.2 मिलीमीटर दुमका के मसानजोर में बारिश मापी गई है.
मौसम विभाग की मानें तो मंगलवार को डाल्टनगंज,पलामू के इलाके में हीटवेव जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है. साथ ही झारखंड के कई इलाकों में आज बारिश की भी संभावना जताई जा रही है. मौसम पूर्वानुमान की मानें तो 21,22 और 23 जून को राज्य के हर जिले में बारिश देखने को मिलेगी.
21 और 22 जून को कोल्हान, रांची और संथाल के क्षेत्रों में बारिश होगी. 23 जून को दक्षिणी भाग में बारिश होने के आसार हैं. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे से हवा चलेगी. साथ ही कई इलाकों में वज्रपात भी हो सकती है. तेज हवा और वज्रपात के दौरान पोल और पेड़ के आसपास कोई भी ना खड़ा हो. ,साथ ही बज्रपात के दौरान इलेक्ट्रॉनिक उपकरण का भी उपयोग ना करें.
बता दें कि इस वर्ष झारखंड में अधिक गर्मी देखने को मिली है. कई इलाके में पारा 44 के पार रहा है, जिससे कई क्षेत्रों में वाटर लेवल भी डाउन रहा. अब जब मानसून का प्रवेश झारखंड में हुआ है तो लोगों को गर्मी से राहत के साथ-साथ पानी की कमी भी दूर होगी. बता दें कि गर्मी अधिक पड़ने के कारण कई क्षेत्रों में गर्मी की वजह से लोगों की मौत भी देखने को मिली हैं. फिलहाल, मॉनसून की एंट्री से अब लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी.
.
Tags: Monsoon news, Ranchi news, Weather Alert
FIRST PUBLISHED : June 20, 2023, 11:20 IST






