
नई दिल्ली. Board Result 2023: जम्मू कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड की 10वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है. 10वीं कक्षा में एक बार फिर से लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ दिया है. जम्मू कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड (जेकेबीओएसई ) द्वारा घोषित रिजल्ट के अनुसार, परीक्षा देने वाले 1,48,701 विद्यार्थियों में से 1,18,791 उत्तीर्ण हुए हैं. कुल पास प्रतिशत 79.89 फीसदी है. लड़कों का पास प्रतिशत 78.23 फीसदी है जबकि लड़कियों का रिजल्ट 81.68 प्रतिशत है.
JKBOSE कक्षा 10 वीं के रिजल्ट jkbose.nic.in पर जारी किए गए हैं. स्टूडेंट इस आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकते हैं. रिजल्ट चेक करने के लिए स्टूडेंट को अपना एडमिट कार्ड साथ रखना होगा. बता दें कि इस साल JKBOSE ने 9 मार्च से 5 अप्रैल तक कक्षा 10वीं की परीक्षा आयोजित की थी.
रिजल्ट चेक करने का डायरेक्ट लिंक
ये भी पढ़ें-
School Reopen in MP: मध्य प्रदेश में खुले 6वीं से 12वीं तक के स्कूल, प्राइमरी के बच्चों को करना होगा इंतजार
JEE Advanced Result 2023: आईआईटी मुबंई में कंप्यूटर साइंस पढ़ना चाहते हैं वी. चिदविलास, जेईई-एडवांस्ड में किया है टॉप
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने दी बधाई
जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने परीक्षाओं में सफल हुए विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने ट्विटर पर कहा, “ जेकेबीओएसई कक्षा 10वीं की वार्षिक नियमित परीक्षा-2023 उत्तीर्ण करने वाले सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई. लड़कियों ने एक बार फिर लड़कों से बाजी मार ली है. विद्यार्थियों, उनके माता-पिता और शिक्षकों को मेरी शुभकामनाएं.”
.
Tags: Board result, Class 10th Results, Exam result
FIRST PUBLISHED : June 20, 2023, 11:18 IST






