बलेनो की सौतन बनकर रह गई ये प्रीमियम हैचबैक, नहीं बन पाई ग्राहकों की महबूबा!

ऑल्टो की तरह मारुति सुजुकी के लिए प्रीमियम हैचबैक सेग्मेंट में बलेनो एक लोकप्रिय ब्रांड बन गया है. मौजूदा वक्त में यह देश की सबसे अधिक बिकने वाली कार है. वैसे तो सबसे अधिक बिकने वाली शीर्ष तीन कारें मारुति सुजुकी की ही हैं. मई महीने में बलेनो की 18,733 यूनिट्स की बिक्री हुई वहीं दूसरे नंबर पर स्विफ्ट (17,346 यूनिट्स) और तीसरे नंबर पर वैगन आर (16,258 यूनिट्स) रही. बलेनो की सफलता के पीछे मारुति ब्रांड, बेहतरीन माइलेज और बेहतरीन डिजाइन है. लेकिन, ऐसा नहीं है कि जिस सेग्मेंट में मारुति ने अपनी बलेनो उतारी थी उस सेग्मेंट में उसका कोई कंप्टीटर नहीं है.

हम जानते हैं कि इस वक्त भारतीय कार बाजार गला काट प्रतियोगित से गुजर रहा है. हर एक सेग्मेंट में एक से बढ़कर एक गाड़ियां हैं. मारुति की बलेनो प्रीमियम हैचबैक सेग्मेंट की गाड़ी है और यह सेग्मेंट दूसरी अन्य गाड़ियां से भरा पड़ा है. इस सेग्मेंट में एक से बढ़कर एक गाड़ी है. लेकिन, बलेनो ही सबसे ज्यादा सफल है. आज हम इस सेग्मेंट की एक दूसरी गाड़ी की बात करते हैं. इसे बाजार में बलेनो की सौतन कहा जाता है. यह प्रीमियम हैचबैक सेग्मेंट की एक बेहतरीन गाड़ी है. इसे मारुति की सबसे बड़ी प्रतियोगी कंपनी हुंडई ने बाजार में उतारी थी. हुंडई ने इसे बलेनो से पहले बाजार में उतारा, लेकिन वह कभी भी ग्राहकों के दिलों पर राज नहीं कर पाई. वह कभी भी बलेनो की तरह उनकी महबूबा नहीं बई पाई.

दरअसल, हम जिस गाड़ी की बात कर रहे हैं वह है हुंडई की आई20. 1200 सीसी इंजन क्षमता में इसकी बेस मॉडल मैग्ना की एक्स शो रूम कीमत 7.46 लाख रुपये है. वहीं बलेनो की बेस मॉडल की एक्स शो रूम कीमत 6.61 लाख रुपये है. स्पेस और सेफ्टी के मामले में आई20, बलेनो पर बीस है तो वहीं माइलेज और परफॉर्मेंस के मामले में बलेनो बीस पड़ती है. दोनों ही बेतरीन कार हैं. दोनों कंपनियां भी ऑटो इंडस्ट्री की बादशाह हैं लेकिन ग्राहकों की महबूबा केवल एक कार ही बन पाई है. यह हम नहीं बल्कि आंकड़े बता रहे हैं.

मारुति ने नए अवतार में बलेनो को 2015 में लॉन्च किया. उस वक्त इसकी सबसे बड़ी प्रतियोगी रही i20 की खूब डिमांड थी. एक रिपोर्ट के मुताबिक बलेनो के लॉन्च होने तक हर माह i20 की 10 हजार से अधिक यूनिट्स की बिक्री होती थी. लेकिन, कहा जाता है कि मारुति भारतीय ग्राहकों के नब्ज को पहचानती है. उसने नेक्सा आउटलेज के जरिए बलेनो को बाजार में उतारा. इस कार ने बाजार में उतरते ही i20 को जीना हराम कर दिया.

बलेनो ने तोड़ा रिकॉर्ड
मौजूदा स्थिति को देखें तो i20 की बिक्री बलेनो की करीब-करीब एक तिहाई है. i20 भारी दबाव झेल रही है. मई 2023 में इसकी 6094, अप्रैल में 6472, मार्च में 6596, फरवरी में 9287, जनवरी में 8185 और दिसंबर 2022 में 4697 यूनिट्स की बिक्री हुई. दूसरी तरफ बलेनो है. मई 2023 में यह देश में सबसे अधिक बिकने वाली कार बन गई. इसकी 18733 यूनिट्स बिकी. वहीं, अप्रैल में 16180, मार्च में 16168, फरवरी में 18592, जनवरी में 16357 और दिसंबर 2022 में 16932 यूनिट्स की बिक्री हुई. आंकड़ों से पता चलता है कि बलेनो की तुलना में i20 की बिक्री एक तिहाई रह गई है.

Tags: Hyundai elite i20, Maruti Suzuki Baleno

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More