‘मैं जरदारी-शरीफ के बीच…’ नजम सेठी नहीं रहना चाहते PCB चेयरमैन, एक ट्वीट से बढ़ाया सियासी पारा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. एशिया कप की मेजबानी का विवाद जैसे-तैसे सुलझा ही था कि पाकिस्तान क्रिकेट में एक और भूचाल आ गया. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मौजूदा चेयरमैन नजम सेठी ने मंगलवार को एक ट्वीट कर सियासी पारा चढ़ा दिया. सेठी ने पीसीबी अध्यक्ष पद की उम्मीदवारी से हटने का ऐलान कर दिया है. उन्होंने कहा कि वो पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष आसिफ अली जरदारी और प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ के बीच किसी विवाद का कारण नहीं बनना चाहते हैं.

पीसीबी चेयरमैन ने जोर देकर कहा आंतरिक झगड़ों से पैदा हुई अस्थिरता और अनिश्चितता पीसीबी के लिए फायदेमंद नहीं होगी. उन्होंने ट्वीट में लिखा, “सभी को सलाम! मैं आसिफ अली जरदारी और शाहबाज शरीफ के बीच विवाद की वजह नहीं बनना चाहता हूं. इस तरह की अस्थिरता और अनिश्चितता पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के लिए अच्छी नहीं है. इन हालातों में मैं पीसीबी अध्यक्ष पद का उम्मीदवार नहीं हूं. सभी स्टेकहोल्डर्स को शुभकामनाएं.”

ईएसपीएनक्रिकइन्फो की रिपोर्ट के मुताबिक, अगले बोर्ड अध्यक्ष बनने की दौड़ से खुद को बाहर करने के बाद, नजम सेठी ने पीसीबी के प्रमुख के रूप में एक तरह से अपना पद भी छोड़ दिया है.

Tags: Pakistan cricket, Pcb, PCB Chairman, PM Shahbaz Sharif

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें