आम के प्यार में चित्रकार से बन गया किसान, उगाए दुनिया के सबसे कीमती आम, पौने तीन लाख रुपये किलो है दाम


अगरतला. त्रिपुरा के रहने वाले 42 वर्षीय चित्रकार प्रज्ञान चकमा पर आम का प्यार ऐसा चढ़ा कि वह चित्रकारी छोड़कर काश्तकारी में उतर आए. अपनी कोशिशों के दम पर उन्होंने मियाज़ाकी आम की शानदार फसल उगाई है. इसे दुनिया के सबसे महंगे किस्म के आम में शुमार किया जाता है, जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 2.75 लाख रुपये प्रति किलोग्राम तक होता है.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, चकमा ने पांच साल पहले आम की खेती शुरू की थी और अब वह दो साल से मियाज़ाकी आम बेच रहे हैं. प्रज्ञान के पास 4 एकड़ में फैला फलों का बगीचा है, जिसमें मियाज़ाकी, खातिमोन, अमेरिकन पामर, रंगुई, आम्रपाली जैसे रामबूटन जैसे विभिन्न प्रकार के आमों के अलावा ड्रैगन फ्रूट और एपल बेर के कई पेड़ लगे हैं.

यूट्यूब से सीखा मियाजाकी आम उगाना
प्रज्ञान ने गंडाचेर्रा में अपने नजदीकी बाजार में मियाज़ाकी आमों को 1,500 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बेचा. इसकी वजह यह रही कि बागवानी विभाग द्वारा उनकी जांच नहीं की गई थी और न ही उनके पास जीआई टैग था. वह बताते हैं कि पिछले साल उन्होंने करीब 20 किलो मियाजाकी आम बेचा था. वहीं अब अगले साल वह अपने बगीचे में लगभग 40 किलो आम होने की उम्मीद कर रहे हैं.

प्रज्ञान के लिए चित्रकार से किसान बनना आसान नहीं था. ऊपर से मियाज़ाकी आम इस पूरे इलाके के भी अंजाना सा था. वह वह बताते हैं कि उन्होंने यूट्यूब पर वीडियोज़ देखकर मियाज़ाकी आमों के बारे में जाना और फिर इंटरनेट के जरिये इसे उगाने के लिए जरूरी चीज़ों और तरीकों के बारे में जानकारी इकट्ठा की.

मियाज़ाकी आम को उसके रंग की वजह से ‘एग ऑफ़ द सन’ के नाम से भी जाना जाता है. इसकी पहली फसल जापान के क्यूशू प्रांत में स्थित मियाज़ाकी शहर में हुई थी और उसी पर इसका नाम भी पड़ा. यह आम आमतौर पर अप्रैल से अगस्त के बीच तैयार हो जाते हैं, जो अब वहां के दुकानों पर दिखाई देने लगे हैं.

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More