
इटली के पो नदी (Po River) विशालकाय कैट फिश मिलने से काफी सनसनी मच गई. ये मछली खासकर साफ़ पानी (फ्रेश वाटर) में पायी जाती हैं. लेकिन इसका अजीब बनावट ने सबका ध्यान आकर्षित किया है. इसके अलावा इसकी लंबाई भी लोगों का ध्यान आकर्षण किया हुई. ये मछली कैफ़िश की समुदाय के सबसे लंबी मछली के रूप में नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है. दैत्य जैसे चेहरे वाले मछली देखकर मछुआरे भी चौंक गए. चेहरे की अजीब बनावट, मुंह से निकले लंबे सींग जैसे मूंछे इस मछली को अन्य मछलियों से अलग बनाता है.
मछुआरों ने इस मछली को एंगलर तकनीक अपनाकर इस मछली को पकड़ा है. पो नदी इटली की सबसे लंबी नदी है. लेकिन इसके गंदे पानी में बड़ी मूंछों और संगमरमर जैसी चमड़ी वाले बड़े जीव पाए जाते हैं. लेकिन आश्चर्य रूप से इस मछली के मिलने से काफी हैरानी हुई. पूर्व में कैटफिश की लंबाई का विश्व रिकॉर्ड 9.2 फ़ीट थी, लेकिन इस मछली की लंबाई 9.4 फ़ीट की लंबाई के साथ विश्व रिकॉर्ड बनाया.
ये भी पढ़ें- PHOTOS: चीन का एक और कारनामा, रेगिस्तान में लगाया ऐसा प्लांट, देश में 20 हजार साल तक नहीं जाएगी बिजली
एलेसेंड्रो बियानकार्डी नाम के एक मछुआरे ने इस कैटफिश को पकड़ा है. इसने 2 महीने पहले पकड़ी सिलुरस ग्लानिस कैटफिश की लंबाई का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. बियानकार्डी ने बताया कि इस मछली के पकड़ने के बाद नदी में छोड़ने से पहले इसकी लंबाई नापी. उन्होंने बताया कि इतनी बड़ी मछली मैंने 23 वर्षों में कभी नहीं देखा था. इसकी लंबाई को देखते हुए इसके लंबाई का डेटा आईजीएफए इंटरनेशनल गेम फिश एसोसिएशन को भेजा गया. जिसके बाद ही विश्व रिकॉर्ड में इसका नाम दर्ज हुआ. ये सकेंवेल्स कैटफिश यूरोप की सबसे बड़ी ताज़े पानी की मछली है. ये एनाड्रोमस प्रजाति से संबंधित हैं.
.
Tags: Fish, Italy, World news in hindi
FIRST PUBLISHED : June 20, 2023, 04:19 IST






