20 जून 2023 का राशिफल: कर्क, सिंह राशि वालों को मानसिक चिंता होगी, कन्या राशि वालों को बिजनेस में होगा फायदा

कर्क राशिफल (Kark Rashifal, 20 june 2023)

आज आपको धन की आय कम और व्यय अधिक होगा. आंखों में दर्द रह सकता है. मानसिक चिंता भी रहेगी. वाणी में संयम बनाए रखें. किसी बात को लेकर उलझन में रह सकते हैं. दोपहर के बाद आपकी समस्या सुलझने लगेगी. आर्थिक दृष्टि से लाभ होगा. शारीरिक और मानसिक परिस्थिति में भी सुधार दिखेगा. परिवार के साथ हंसी-खुशी में दिन बीतेगा. मन से नेगेटिविटी को दूर रखें.

सिंह राशिफल (Singh Rashifal, 20 june 2023)

आज आपके मन में क्रोध और आवेश की भावना रहेगी. लोगों के साथ संभलकर बातचीत करें. स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन शुभ नहीं है. मन में चिंता रहेगी. परिजनों के साथ वाद-विवाद हो सकता है, परंतु दोपहर के बाद आपका मन खुश रहेगा. दोस्तों के साथ बाहर जाने का कार्यक्रम बन सकता है. खर्च पर अंकुश रखें.

कन्या राशिफल (Kanya Rashifal, 20 june 2023)

आपकी आज की सुबह आनंदप्रद और लाभप्रद रहेगी. व्यवसाय में लाभ होगा. सामाजिक क्षेत्र में आपकी प्रशंसा होगी. उधार दिए पैसे वापस आ सकते हैं. परिवार में भी आनंद का वातावरण रहेगा, परंतु दोपहर के बाद स्थितियां बदलेंगी. किसी बात की चिंता आपको हो सकती है. स्वास्थ्य भी कुछ नरम-गरम रहेगा. वाणी में संयम रखना होगा अन्यथा किसी से विवाद हो सकता है. ईश्वर का ध्यान और आध्यात्मिक विचार मन को शांति देंगे.

Tags: Astrology, Horoscope, Horoscope Today

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More