Rain in Shivpuri: शिवपुरी में बारिश से मौसम खुशनुमा, भीषण गर्मी से मिली राहत

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


सुनील रजक/शिवपुरी: जून माह आधा गुजर गया, लेकिन मानसून का अभी ठिकाना नहीं है. उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर रखा था, लेकिन बिपरजॉय ने देश के मौसम में अचानक बदलाव ला दिया है. सोमवार को शिवपुरी में बारिश हुई. भीषण गर्मी से परेशान लोगों ने राहत की सांस ली. तापमान में भी पिछले दो दिनों में गिरावट दर्ज की गई है.

सोमवार सुबह से ही आसमान पर बादल छाए रहे. इसके अतिरिक्त बीच-बीच में हल्की बूंदाबांदी भी होती रही. देर शाम तेज बारिश ने शहर को तरबतर कर दिया. जानकारी के अनुसार, प्रदेश के कुछ हिस्सों में इसी प्रकार का मौसम बना हुआ है. कुल मिलाकर बिपरजॉय का असर शिवपुरी में भी देखा जा रहा है. इससे एक दिन पहले रविवार को तापमान में तो गिरावट दर्ज की गई, लेकिन उमस बरकरार रही.

शनिवार को जहां अधिकतम तापमान 38 डिग्री दर्ज किया गया था, वहीं रविवार को 4 डिग्री गिरावट होने से अधिकतम तापमान 34 डिग्री तथा न्यूनतम 26 डिगी सेल्सियस दर्ज किया गया. सोमवार की सुबह 5:00 बजे करीब 1 घंटे तक लगातार बारिश हुई, जिससे शिवपुरी के मौसम में एकाएक बदलाव आ गया.

मानसून आने में लगभग 10 दिन
भोपाल मौसम विभाग के वैज्ञानिक जीडी मिश्रा का कहना है कि अभी तो मौसम में बदलाव क्लाइमेट चेंज एवं बिपरजॉय की वजह से हो रहा है. अभी मानसून आने में लगभग 10 दिन का इंतजार और करना पड़ेगा. इस बीच तापमान ऊपर-नीचे होता रहेगा.

Tags: Local18, MP weather, Rainfall, Shivpuri News

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें