Buxar News : बक्सर के श्मशान घाट से आ रही हैं भयावह तस्वीर, शव के आंकड़े जानकर चौंक जाएंगे


गुलशन सिंह/बक्सर.एक तरफ जहां भीषण गर्मी व लू से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. वहीं बक्सर के चरित्रवन स्थित श्मशान घाट की स्थिति भी भयावह हो चुकी है.  मुक्तिधाम में आम दिनों में औसतन 30 से 35 शवों का अंतिम संस्कार होता था. वहीं अब यह संख्या बढ़कर 80 से अधिक हो गई है. श्मशान घाट की स्थिति यह है कि दिन में जहां जिले भर में मौतें हो रही हैं, वही लोग रात्रि के समय शवदाह के लिए पहुंच रहे हैं. भीषण गर्मी में दिन में कोई शवदाह के लिए भी मुक्तिधाम नहीं पहुंचना चाहते हैं. ऐसे में रात्रि के समय घाट पर शव रखने तक की जगह नहीं मिल पा रहा है.

शव के अंत्येष्टि में पहुंचे धनसोइ थानाक्षेत्र के सुजातपुर गांव निवासी ऋषिकेश राय ने बताया कि इससे पहले कई बार श्मशान घाट पर आ चुके है लेकिन, इस तरह की स्थिति कभी नहीं देखी थी. उन्होंने बताया कि दो घंटे के बीच लगभग 50 शव घाट पर आते देखकर चौक गए. आपको बता दें कि बक्सर सहित सूबे के कई जिलों में मौसम विज्ञान विभाग ने जहां एक तरफ ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, वहीं दूसरी तरफ स्वास्थ्य विभाग ने भी लोगों को दिन में घर से बाहर निकलते समय एहतियात बरतने के निर्देश दिया है. इस बीच गर्मी के दिनों में होने वाली मौतों में इजाफा हो गया है. वहीं मुक्तिधाम में काउंटर पर शव अंत्येष्टि के लिए रसीद कटाने वालों की कतारें लग रही है.



लकड़ी के लिए भी लोगों को करनी पड़ रही है मशक्कत

बक्सर के चरित्रवन स्थित श्मशान घाट पर अचानक शवों की संख्या बढ़ने से लोगों को असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है. शवों के आंकड़े के आगे व्यवस्था नदारद है. शव की अंत्योष्ठि के लिए स्थित श्मशान घाट आने वाले लोगों को लकड़ियों के लिए भी मशक्कत करनी पड़ रही है. लोगों को जरूरत के मुताबिक लकड़ियां नहीं मिल पा रहा है. वहीं लकड़ी और शवदाह के लिए जरूरी अन्य सामग्रियों की प्राइस लिस्ट भी नहीं लगाई गई है. जिसके कारण श्मशान घाट पर मनमाना राशि की वसूली भी हो रही है. हालांक, नगर परिषद के द्वारा पेयजल के लिए एक टैंकर की व्यवस्था की गई है.

.

FIRST PUBLISHED : June 19, 2023, 22:25 IST

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More