‘यूनिफॉर्म सिविल कोड पर हव्‍वा खड़ा कर रहा विपक्ष…’ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने साफ की सरकार की मंशा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्‍ली. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को देश में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने के भाजपा के संकल्‍प को दोहराया. देहरादून में एक कार्यक्रम के दौरान रक्षा मंत्री ने साफ किया कि इस विषय पर कोई विवाद नहीं होना चाहिए. राजनाथ सिंह ने कहा कि यूनिफॉर्म सिविल कोड भारत के डायरेटिव प्रिंसिपल का हिस्‍सा है. ऐसे में इसे लेकर विवाद क्‍यों है? गोवा में यह पहले से ही लागू है. मैं बधाई देता हूँ मुख्यमंत्री पुष्कर धामी जी को जिन्होंने उत्‍तराखंड में इस दिशा में पहल की है.

राजनाथ सिंह ने जानकारी दी कि लॉ कमिशन यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर पूरे देश में राय ले रहा है. ‘हम समाज के सभी वर्गों के बीच सामाजिक सौहार्द चाहते हैं. हम पूरे समाज को साथ लेकर चलना चाहते हैं. कई बार आगे बढ़ते भारत को देख राष्ट्रविरोधी ताकतें सक्रिय हो जाती हैं. उनसे सावधान रहने की ज़रूरत है’. उन्‍होंने कहा, ‘मुझे खुशी है कि इसपर अल्‍पसंख्‍यक समुदाय के लोग भी यह कह रहे हैं. हम इसपर कोई आक्रामक रुख अख्तियार नहीं करेंगे. हम संविधान की सीमाओं को लांघते हुए, उसके प्रावधानों के इतर जाकर, उस सीमा को क्रास करते अगर कुछ करें तब तो यह माना जाना चाहिए कि यह सरकार गलत कर रही है.’

Tags: Defense Minister Rajnath Singh, Rajnath Singh, Uniform Civil Code

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें