‘पृथ्वी’ को अब दुआओं की जरूरत, लखनऊ चिड़ियाघर से आया लेटेस्ट अपडेट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अंजलि सिंह राजपूत/लखनऊ. सबके चहेते और लखनऊ चिड़ियाघर की शान बब्बर शेर पृथ्वी को दुआओं की जरूरत है. दरअसल, लखनऊ चिड़ियाघर से एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है, जिसके मुताबिक बब्बर शेर पृथ्वी को अब जीवन रक्षक दवाओं पर रखा गया है. पृथ्वी की हालत दिन-प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है.

ऐसे में लखनऊ चिड़ियाघर के चिकित्सक डॉ. उत्कर्ष शुक्ला और डॉ. अशोक कश्यप समेत बाहर के भी वरिष्ठ चिकित्सक लगातार पृथ्वी की जान बचाने के लिए प्रयास कर रहे हैं, लेकिन जीवन रक्षक दवा पर आने के बाद से ही अब चिकित्सकों की उम्मीदें भी टूटती नजर आ रही हैं.

बता दें कि पृथ्वी ने 15 जून से लेकर आज 19 जून तक कुछ भी खाया नहीं है. उसने पानी भी पीना बंद कर दिया है. ऐसे में लखनऊ चिड़ियाघर के उपनिदेशक डॉ. उत्कर्ष शुक्ला का कहना है कि पृथ्वी की जान हरसंभव बचाने की कोशिश की जा रही है लेकिन उसकी हालत दिन प्रतिदिन बिगड़ती ही जा रही है.

पृथ्वी की बेटियां कर रही इंतजार
वसुंधरा और पृथ्वी दोनों की उम्र 17 वर्ष है, यानी दोनों लगभग बुजुर्ग हो गए हैं. लेकिन पृथ्वी की तबीयत ज्यादा खराब होने के चलते पांच दिनों से बाड़े में पिता को न देख पाने की वजह से पृथ्वी की दोनों बेटियां बेहद परेशान हैं. इन दिनों बाड़े में दोनों ही अपने पिता को खोजते हुए नजर आती हैं. वहीं वसुंधरा भी इन दिनों बेहद परेशान है. हालांकि, पृथ्वी के परिवार को किसी भी तरह का डिप्रेशन न हो इसलिए लखनऊ चिड़ियाघर के कीपर और चिकित्सक समय-समय पर वसुंधरा और दो बेटियां शीना और नाज की मॉनिटरिंग कर रहे हैं.

बब्बर शेर का एक ही परिवार
लखनऊ चिड़ियाघर के वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉ. अशोक कश्यप ने बताया कि पूरे चिड़ियाघर में सिर्फ एक बब्बर शेर पृथ्वी का ही परिवार है. बब्बर शेरों का परिवार दूसरा चिड़ियाघर में कोई भी नहीं है. यही वजह है कि लखनऊ चिड़ियाघर के दर्शकों को सबसे ज्यादा यह परिवार पसंद आता है.

Tags: Local18, Lucknow news, Up news in hindi, Wildlife news in hindi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें