Madhepura News : गन्ने के जूस के हैं शौकीन तो यहां पहुंचे, जूस के साथ आपको मिलेगा प्यारे गानों का मजा

रविकांत कुमार/मधेपुरा. एक समय था जब मदनपुर गोढ़ियारी निवासी बबलू कुमार स्टेज पर चढ़कर अपने उद्घोषणा, गायन और नृत्य से दर्शकों की तालियां बटोरा करते थे. लेकिन आज जिला मुख्यालय में कोर्ट के सामने जूस का ठेला लगाकर लोगों को सेहतमंद बना रहे.

दरअसल, बबलू पहले स्टेज कलाकार थे. स्टेज पर अपनी गायकी और उद्घोषणा के साथ रिकॉर्डिंग डांस से दर्शकों का मन मोहा करते थे. कलाकार जूस विक्रेता बबलू ने बताया कि वह 10 वर्ष पहले तक स्टेज कलाकार के रूप में जाने जाते थे. लेकिन परिवार चलाने लायक कमाई नहीं होने के कारण मधेपुरा में ठेला लगाकर लोगों को जूस पिलाते हैं.

गीत गुनगुनाकर करते हैं ग्राहकों का मनोरंजन
उन्होंने अपने पुराने दिनों को याद कर local 18 पर कुछ गीत भी गुनगुनाए. इसके साथ उन्होंने बताया कि जब दुकान पर 8-10 आदमी जमा हो जाते हैं, तो फिर मन बहलाने के लिए कुछ गुनगुना लेते हैं. जिससे ग्राहकों का मनोरंजन भी हो जाता है और हमारा भी मन काम में लगता है. उन्होंने बताया कि फिलहाल मौसमी, बेल, अनानास और अनार का जूस पिला रहे हैं.

सीजन के हिसाब से जूस का आइटम घटते-बढ़ते रहता है. 20 से लेकर 80 रुपए तक प्रति गिलास जूस का रेट है. बबलू बताते हैं कि इंटर की पढ़ाई के बाद वह कलाकारी के क्षेत्र में उतर गए. स्टेज प्रोग्राम करने लगे. आज भी जब कभी मौका मिलता है तो स्टेज पर प्रोग्राम के लिए जाता हूं.

कोई भी काम नहीं होता छोटा
उन्होंने बताया कि मधेपुरा के लोगों का भी भरपूर सहयोग प्राप्त हो रहा है. यहां पर कलेक्ट्रेट और कोर्ट के साथ कई कार्यालय हैं. यहां काम करने वाले कर्मचारी से लेकर अधिकारी तक को हम जूस पिलाते हैं. जूस की क्वालिटी में किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करते हैं.

इस वजह से सभी का विश्वास बना हुआ है. बबलू ने बताया कि कोई भी काम बड़ा या छोटा नहीं होता है. मन से किसी काम को अगर कीजिए तो उसी में प्रसिद्धि मिलेगी. हम जूस बेचते हैं और दिल से बेचते हैं. जूस पिलाकर लोगों के मन को खुश करते हैं और लोग खुशी खुशी मेरे पास जूस पीने के लिए आते हैं.

Tags: Bihar News, Local18, Madhepura news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More