दो भूतों से परेशान थे बिलासपुर के निवासी, पुलिस ने पकड़ा, जानें क्या है मामला

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सौरभ तिवारी/बिलासपुर. भूत, प्रेत, पिशाच, आत्माएं इन सभी चीजों से लोग थर-थर कांपते हैं. अगर गलती से ऐसी कोई चीज किसी को दिख जाए तो जान हलक तक आ जाती है. वहीं बिलासपुर पुलिस ने शहर के लोगों को 2 भूतों से राहत दिलाया है. ये भूत शहर के लोगों को आए दिन परेशान कर रहे थे. कई लोग इनके खौफ के साए में थे. बीते दिनों बिलासपुर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए इन भूतों को पकड़ा और शहर के लोगों को इनसे निजात दिलाया है.

भेष बदलकर लोगों के साथ प्रैंक करते थे युवक
दरअसल, कई दिनों से शहर के लोग डर के साए में थे. वेयरहाउस रोड पर लोगों को भूत सता रहा था. इसके बाद जब शुक्रवार की रात को इन भूतों के बारे में पुलिस को पता चला तो पुलिस ने तुरंत एक्शन लेकर उन्हें पकड़ा है.

दरअसल लोगों की शिकायतें थी की इस क्षेत्र में कुछ असामाजिक घटनाएं हो रही. वहीं शुक्रवार की रात पुलिस को सूचना मिली की 2 युवक भेष बदल कर भूत की तरह तैयार होकर लोगों को डरा रहे थे और उनके साथ प्रैंक कर रहे थे.

दोनों युवकों को समझाने के बाद पुलिस ने छोड़ा
इन भूतों का वीडियो भी पुलिस को मिला. जिसके बाद पुलिस ने पतासाजी करते हुए वेयरहाउस रोड से तिलक यादव पिता रामलाल 20 साल और दीपक यादव पिता अमृत लाल 22 साल को पकड़ा और थाने लेकर आए. थाना लाकर दोनों को समझाइश दी गई की ऐसी हरकतें ना करें वहीं उनके परिजनों को भी समझाइश दी गई.

प्रैंक के नाम पर भूत बनकर लोगों को डराने से कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती थी. अक्सर इस तरह की चीजों को देख लोग डर जाते हैं. वहीं ये युवक देर रात भूत बनकर लोगों को परेशान करते थे और डराते थे. वहीं बिलासपुर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए इन नकली भूतों को पकड़ा और इन्हें समझाइश दी गई. भविष्य में ऐसी हरकत दोबारा नहीं दोहराने के लिए कहा गया.

Tags: Bilaspur news, Chhattisgarh news, Local18

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें