NEET UG RESULT 2023 : घर बैठे प्रहर्ष आनंद ने पास की मेडिकल की परीक्षा, अब बनना चाहते हैं इस विभाग के बड़े डॉक्टर

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मो. सरफराज आलम/सहरसा. कोसी क्षेत्र से भी इस बार नीट परीक्षा में एक दर्जन से अधिक छात्र-छात्राओं ने बाजी मारकर अपने जिले का नाम रोशन किया है. सभी छात्र-छात्राओं की इस कामयाबी के पीछे अलग- अलग कहानी है. बिना कोचिंग किए जिले के एक छात्र ने नीट परीक्षा पास किया है. दरअसल, सहरसा नगर निगम क्षेत्र के सुलिंदाबाद वार्ड- 43 निवासी प्रसून आनंद के पुत्र प्रहर्ष आनंद ने नीट परीक्षा में 662 अंक लाकर सफलता प्राप्त की है. प्रहर्ष आनंद को ऑल इंडिया में 17177 वा रैंक मिला है.

बनना चाहते हैं हड्डी रोग का बड़ा डॉक्टर
प्रहर्ष आनंद बताते हैं कि वे कभी भी कोचिंग क्लास नहीं गए थे. सिर्फ ऑनलाइन क्लास को ही अटेंड करते थे. ऑनलाइन क्लास के बदौलत ही नीट परीक्षा को पास किया है. बता दें कि प्रहर्ष आनंद के पिता मेडिकल क्षेत्र से जुड़े हुए हैं. उन्हीं को देखते हुए प्रहर्ष की भी डॉक्टर बनने की इच्छा जगी और उसकी तैयारी में वे जुट गए. प्रहर्ष ने बताया कि वहप्रतिदिन 8 से 10 घंटे तक पढ़ाई करते थे. आगे चलकर वह हड्डी रोग का बड़ा डॉक्टर बनना चाहते हैं.

बेटे पर है मां को गर्व
प्रहर्ष आनंद अपनी इस कामयाबी का श्रेय अपने माता-पिता और अपने गुरु को दिया है.प्रहर्ष के इस कामयाबी को लेकर उनकी मां कुमारी स्वीटी बताती हैं कि वह एक होनहार लड़का है. मुझे पूरी उम्मीद है कि वह एक दिन बड़ा डॉक्टर बनेगा. इसके लिए उसने पहली सफलता हासिल कर ली है.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें