दिग्गज को बनाया गया नया चीफ सेलेक्टर, मिली बडी जिम्मेदारी, महिला सीनियर चयन समिति में भी किया गया बदलाव


नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने चयन समिति में बदलाव की घोषणा की है. भारतीय महिला क्रिकेट टीम और पुरूष जूनियर क्रिकेट टीम के लिए चयन समिति में दो नए सदस्यों को जगह दी गई है. सोमवार 19 जून को बीसीसीआई ने 2 नए सदस्यों के नाम का ऐलान की. बीसीसीआई द्वारा बनाई गई क्रिकेट सलाहकार समिति ने इन सदस्यों के नाम की सिफारिश की थी.

भारतीय महिला क्रिकेट टीम और पुरुष जूनियर टीम की चयन समिति में बदलाव किया गया है. अशोक मल्होत्रा, सुलक्षणा नाइक और जतिन परांजपे वाली क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) ने इन दो नए नामों की सिफारिश की थी. सोमवार 19 जून को इन नामों की बीसीसीआई ने घोषणा की. श्यामा डे शॉ और वीएस तिलक नायडू के नाम को क्रिकेट सलाहकार समिति ने सबसे आगे बढ़ाया था. बीसीसीआई ने इन दोनों के नाम पर आधिकारिक मुहर लगाई.

श्यामा को मिली ये अहम जिम्मेदारी

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऑलराउंडर श्यामा ने टीम इंडिया के लिए तीन टेस्ट और पांच वनडे मैच खेले हैं. घरेलू क्रिकेट में साल 1985 से लेकर 1997 तक श्यामा ने बंगाल की तरफ से मुकाबले खेले. क्रिकेट करियर को अलविदा करने के बाद श्यामा बंगाल टीम के चयनकर्ता की जिम्मेदारी दी गई. अब श्यामा महिला सेलेक्शन कमिटी को चुनने की जिम्मेदारी निभाएंगी. श्यामा ने चयन समिति में मीतू मुखर्जी की जगह दी गई है.

वीएस तिलक नायडू को भारतीय पुरुष जूनियर क्रिकेट टीम की चयनसमिति का प्रमुख चुना गया है. एस शरत की जगह पर उनको यह जिम्मेदारी दी गई है.

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More