Crime News Update: जेब खर्च के 2000 रुपये नहीं दिए तो बेटे ने ली किसान पिता की जान

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


इंदौर. देपालपुर में 15 जून की रात किसान की शव मिलने की जांच कर रही पुलिस ने गुत्थी सुलझा ली है. किसान की हत्या करने वाला उसका बेटा ही है. पुलिस ने उसे सोमवार को गिरफ्तार कर लिया. एसपी के अनुसार आरोपी ने अपने पिता को कथित तौर पर पत्थर से सिर कुचलकर इसलिए मार डाला क्योंकि उसने बेटे को जेब खर्च के 2,000 रुपये देने से इनकार कर दिया था. एसपी (देहात) हितिका वासल ने बताया कि देपालपुर क्षेत्र के एक खेत में किसान बाबूलाल चौधरी (50) की 15 जून की रात की गई हत्या के मामले में उनके बेटे सोहन चौधरी (25) को गिरफ्तार किया गया है. वासल ने बताया कि घटनास्थल से मिले सबूतों और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर पूछताछ के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया.

आरोपी सोहन नशे का आदी था. वह खेती में अपने पिता का हाथ बंटाता था और उसका दावा है कि उसके पिता उसे जेब खर्च की रकम नहीं देते थे. एसपी वासल ने बताया, सोहन ने 15 जून की रात अपने पिता से जेब खर्च के 2,000 रुपए मांगे, लेकिन उन्होंने यह रकम देने से साफ इनकार कर दिया. इस बात पर विवाद के दौरान आग-बबूला सोहन ने खेत में पड़ा पत्थर उठाया और इससे सिर कुचलकर पिता की हत्या कर दी.

खेत में मिली थी खून से लथपथ लाश
देपालपुर के छोटी कलमेर का रहने वाला 50 वर्षीय किसान बाबूलाल पिता मांगीलाल चौधरी 15 जून को खेत जाने का बोलकर घर से निकले थे. काफी देर तक बाबूलाल घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उन्हें खोजना शुरू किया. परिजन खेत पहुंचे तो वहां बाबूलाल का खून से लथपथ शव पड़ा था. शव देखने से पता चल रहा था कि किसी ने पत्थरों से उसका सिर कुचलकर हत्या की थी. हालांकि कुछ लोगों का कहना है परिजन जब मौके पर पहुंचे तो बाबूलाल की सांस चल रही थी और अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हुई थी. हालांकि पुलिस को किसी ने ऐसा बयान नहीं दिया. पुलिस को मौके से तीन माचिस और कुछ कागज मिले थे. आशंका जाहिर की जा रही थी कि आरोपी ने शव जलाने की कोशिश भी की होगी लेकिन आसपास कुछ गतिविधियों को देखते हुए वह शव को वैसा ही छोड़कर भाग गया था.

Tags: Indore news, Mp news, Murder

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें