दिल्ली में DTC बसों से सफर करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, जुलाई से इन रूट्स पर चलेंगी 200 और नई इलेक्ट्रिक बसें

नई दिल्ली. दिल्ली में जी-20 की बैठक से पहले डीटीसी (DTC) के बेड़े में इलेक्ट्रिक बसों (Electric Buses) का शामिल होने का सिलसिला लगातार जारी है. इसी कड़ी में 200 और इलेक्ट्रिक बसों का शामिल किया गया है. जुलाई के पहले सप्ताह से ये बसें दिल्ली की सड़कों पर चलने लगेंगी. दिल्ली सरकार (Delhi Government) के बजट में इस साल के अंत तक 1500 नई इलेक्ट्रिक बसों को डीटीसी के बेड़े में शामिल करने का प्लान तैयार किया था. इसी को ध्यान रखते हुए 200 नई इलेक्ट्रिक बसें टाटा मोटर्स के लखनऊ डिपो से दिल्ली पहुंच गई है.

टाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट में इन बसों को दिल्ली भेजने के लिए पिछले कई दिनों से अंतिम रूप दिया जा रहा था. दिल्ली पहुंचने के बाद इन बसों का रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. इस प्रोसेस के खत्म हो जाने के बाद जुलाई के पहले सप्ताह तक सड़कों पर उतारा जाएगा. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कह चुके हैं कि 2025 तक दिल्ली की 80 प्रतिशत बसें बिजली से चलने वाली होंगी और ई-बसें चलाने से राष्ट्रीय राजधानी में प्रदूषण कम करने में काफी मदद मिलेगी.

electric buses in delhi, dtc service in delhi, new electric Buses in delhi, electric vehicles ratio, g 20 summit, electric vehicles subsidy, e-vehicles news, charging space for e-vehicles in delhi, Kejriwal government, transportation in delhi, budget 2022-23 in delhi, economic survey report 2021-22, dtc bus services in delhi, tata motors दिल्‍ली इलेक्ट्रिक वाहन, दिल्ली में नई इलेक्ट्रिक बसें, ई-बस सर्विस इन दिल्ली, केजरीवाल सरकार, डीटीसी  पॉलिसी, ई-ऑटो परमिट, जी-20 सम्मलेन, लखनऊ से आएंगी इलेक्ट्रिक बसें, टाटा मोटर्स

दिल्ली पहुंचने के बाद इन बसों का रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. (file photo)

दिल्ली में इलेक्ट्रिक बसों से सफर होगा और आसान
केजरीवाल पिछले दिनों ही इलेक्ट्रिक बसों की खरीद के लिए एक रोडमैप साझा करते कहा था कि सरकार 2023 में ऐसी 1,500 बसें खरीदेगी और 2025 तक 6,380 इलेक्ट्रिक बसें खरीदी जाएंगी. दिल्ली की सड़कों पर फिलहाल 7,379 बसें चल रही हैं, जो पिछले 75 वर्षों में सबसे अधिक संख्या है. इन 7,379 बसों में से 4,000 से अधिक दिल्ली परिवहन निगम द्वारा और 3,000 से अधिक डीआईएमटीएस द्वारा संचालित की जा रही हैं. दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) द्वारा भी लगभग 100 इलेक्ट्रिक फीडर बसों का संचालन किया जा रहा है.

जानें दिल्ली सरकार का प्लान
दिल्ली सरकार के मुताबिक साल 2025 तक दिल्ली की सड़कों पर 10,000 से ज्यादा बसें होंगी और उनमें से 80 फीसदी बिजली से चलने वाली होंगी. सभी इलेक्ट्रिक बसें 12 मीटर लंबी एयरकंडिशंड और लो फ्लोर की हैं. इन बसों में सीसीटीसी कैमरे, पैनिक बटन, एलईडी डिस्प्ले सिस्टम, महिलाओं के लिए पिंक सीट, वील चेयर रैंप, बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए रिजर्व सीट जैसी सभी जरूरी सुविधाओं से लैस हैं. इन बसों की चार्जिंग और मेंटिनेंस के लिए भी इनफ्रास्टक्चर तैयार किया जा रहा है.

new electric buses in delhi, dtc service in delhi, electric Buses in delhi ncr, electric vehicles ratio, g 20 summit, electric vehicles subsidy, e-vehicles news, charging space for e-vehicles in delhi, Kejriwal government, transportation in delhi, budget 2022-23 in delhi, economic survey report 2021-22, dtc bus services in delhi, tata motors दिल्‍ली इलेक्ट्रिक वाहन, दिल्ली में नई इलेक्ट्रिक बसें, ई-बस सर्विस इन दिल्ली, केजरीवाल सरकार, डीटीसी पॉलिसी, ई-ऑटो परमिट, जी-20 सम्मलेन, लखनऊ से आएंगी इलेक्ट्रिक बसें, टाटा मोटर्स

दिल्ली सरकार के मुताबिक साल 2025 तक दिल्ली की सड़कों पर 10,000 से ज्यादा बसें होंगी. (PHOTO:AFP)

ये भी पढ़ें: दिल्ली को लू से राहत, इन 6 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, पूर्वी यूपी में रहेगा हीटवेव का कहर

दिल्ली में इन 1500 इलेक्ट्रिक बसों के अलावा भी मोहल्ला बस सर्विस के रूटों पर चलाने के लिए 9 मीटर वाली छोटी साइज की करीब 2080 बसें अलग से खरीदी जा रही हैं. ये सभी बसें भी एयरकंडीशंड ही होंगी और उन इलाकों में चलेंगी, जहां बड़ी साइज वाली बसें अभी नहीं चल पा रही हैं. दिल्ली सरकार का कहना है कि इससे लास्टमाइल कनेक्टिविटी में सुधार होगा और लोगों को सुविधा मिलेगी.

Tags: Delhi Government, Delhi news today, Delhi transport department, Electric Bus

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More