जानिए कौन है स्वामी प्रसाद मौर्या को सिक्कों से तौलने वाला शख्स, अब उठ रही कार्रवाई की मांग

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अभिषेक उपाध्याय/ आजमगढ़: उत्तर प्रदेश के जिला आजमगढ़ में दो दिनों पूर्व प्रबुद्वजन समारोह में भाग लेने आए सपा के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्या को सिक्के से तौलने के मामले में चौकाने वाला खुलासा हुआ है. सिक्के से तौलने वाला शख्स कोई और नहीं बल्कि रायबरेली जिले में उपजिला कुष्ठ रोग अधिकारी के पद पर तैनात डा. शरद कुशवाहा बताए गए हैं. जिसके बाद भाजपा ने रायबरेली के उपजिला कुष्ठ रोग अधिकारी के खिलाफ जिलाधिकारी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग करेगें.

बताते चलें कि शनिवार को सपा के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य को सिक्को से तौला गया था. स्वामी प्रसाद मौर्य का वनज 85 किलो है और 85 किलो सिक्के से तौलने वाले डा0 शरद कुशवाहा रायबरेली जिले में उप जिला कुष्ठ रोग अधिकारी हैं. इसकी जानकारी मिलने व पुष्ट होने के बाद भाजपा ने  रायबरेली के उपजिला कुष्ठ रोग अधिकारी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया.

दरअसल भाजपा के जिला उपाध्याक्ष हरिबंश मिश्रा ने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य जैसे लोग हिंदू जानमानस के पवित्र ग्रंथ का अपमान किया था. ऐसे लोगों का सम्मान सरकारी पद पर बैठे लोग कर रहे हैं जो कि दु:खद है. इस मामले पर रायबरेली जिला प्रशासन को ही कार्रवाई करनी चाहिए थी. जिला उपाध्यक्ष का कहना है कि इस मामले की शिकायत जिले के डीएम से करने के साथ प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक से की जाएगी, जिससे ऐसे कर्मचारियों को बर्खास्त किया जा सकें.

.

FIRST PUBLISHED : June 19, 2023, 19:08 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें