Shivpuri News : चलते ट्रक में लगी आग, ड्राइवर और क्लीनर ने कूदकर बचाई जान  

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट सुनील रजक/शिवपुरी : शिवपुरी जिले के दिनारा थाना क्षेत्र से निकलने वाले नेशनल हाईवे 27 पर एक चलते ट्रक में एकाएक पीछे से आग लग गई. आग इतनी भयंकर भड़की कि कुछ ही देर मेंपीछे की पूरी बॉडी जलकर खाक हो गई, वहीं ड्राइवर और क्लीनर ने जैसे ही आग की लपटें देखी तो तुरंत ही ट्रक को रोककर कूद गए. इसके बाद फायर बिग्रेड को सूचना दी गई. जानकारी मिलते हीदिनारा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची आग लगने की वजह पार्किंग लाइट की वायरिंग में स्पार्किंग बताई जा रही है.

बारां जिले का निवासी था बब्लू
भरत धाकड़ पुत्र कल्याण धाकड़ उम्र 24 साल निवासी सुजवाहा शिवपुरी ने बताया कि मैं ट्रक क्रमांक RJ27GC7977 में झालावाड़ की रामगंज मंडी से कोटा स्टोन भरकर एक रोज पूर्व बिहार के लिए निकला था. इस दौरान मेरे साथ ट्रक का क्लीनर बबलू पाल निवासी जिला बारां भी था.

रविवार रात करीब 12 बजे ट्रक उटवाहा गांव के पास से होकर गुजर रहा था.इसी दौरान मुझे ट्रक के पिछले हिस्से में आग की लपटें उठती दिखाई दीं. इसके बाद मैने तत्काल ट्रक को हाईवे किनारे खड़ा कर दिया और इसकी सूचना तत्काल डायल 100 को दी.

पूरा ट्रक जलकर हो गया राख
सूचना के तत्काल बाद मौके पर डायल 100 और थनरा चौकी पुलिस पहुंच गई. कुछ देर में मौके पर पहुंची दो फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया, लेकिन ट्रक के पीछे की बॉडी पूरी तरह जलकर खाक हो गई. समय पर फायर ब्रिगेड के आग बुझाना शुरू कर देने से आग अगले केबिन तक नहीं पहुंच सकी जिसके चलते केबिन पूरी तरह सुरक्षित रहा.

.

FIRST PUBLISHED : June 19, 2023, 18:24 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें