Sikar News: श्रद्धालुओं के लिए इस दिन बंद रहेगा विश्व प्रसिद्ध खाटूश्याम मंदिर, जानिए वजह

 राहुल मनोहर/ सीकर. विश्व प्रसिद्ध खाटूश्यामजी मन्दिर आम भक्तों के लिए एक दिन बंद रहेगा. श्री श्याम मंदिर कमेटी ने सूचना दी है कि 21 जून की रात 10 बजे से 22 जून शाम 5 बजे तक रहेगा खाटू श्याम जी मंदिर बंद रहेगा. अध्यक्ष प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि बाबा श्याम की विशेष तिलक औरपूजा-अर्चना कर अलौकिक श्रृंगार किया जाएगा. इसलिए आम श्रद्धालुओं के लिए मंदिर 1 दिन के लिए बंद रखा गया है. मंदिर कमेटी में आम भक्तों से अपील की है कि वे मंदिर खोलने की समय अवधि के बाद ही मंदिर परिसर में पधारे.

मंदिर बंद की सूचना के बाद लगातार बढ़ रहे श्याम भक्त
कृष्ण पक्ष की योगिनी एकादशी और अमावस्या के दिन खाटूश्यामजी के बाबा श्याम के दरबार में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा था. रविवार को काली अमावस होने के कारण बाबा श्याम को शाही स्नान करवाया गया था. मंदिर बंद की सूचना के बाद से श्री श्याम मंदिर परिसर में कतारबद्ध होकर बाबा के दर्शनकरने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है.

आज सतरंगी फूलों फूलों से किया गया बाबा श्याम का श्रंगार
सोमवार को सतरंगी फूलों से बाबा श्याम का मनमोहक आलौकिक श्रृंगार किया है. बिपरजॉय के असर के बाद भी उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, हरियाणा सहित राज्य भर से श्रद्धालुओं का खाटू पहुंचने का सिलसिला जारी है. हालांकि खाटूश्यामजी क्षेत्र में कभी धूप कभी छांव की स्थिति होने के कारण मौसम खुशनुमा हो रखा है. मौसम में ठंडक रहने के कारण सोमवार कोरींगस से श्रद्धालु केसरिया निशान लेकर बाबा श्याम के दरबार में पहुंचने वालों की संख्या बढ़ी है. श्याम भक्त यहां पहुंचकर अपने घर,परिवार व व्यापार की मंगल कामना कर रहे हैं. इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मंदिर कमेटी के गार्ड औरदांतारामगढ़ पुलिस थाने के जवानों ने सुरक्षा व्यवस्था संभाले हुए हैं. श्री श्याम मंदिर कमेटी ने भी भक्तों के सुगम दर्शन की व्यवस्था की है.

.

FIRST PUBLISHED : June 19, 2023, 17:58 IST

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More