
रवि पायक/भीलवाड़ा. भीलवाड़ा जिले के रहने वाले शिक्षकों के लिए नौकरी का एक अतिरिक्त अनोखा अवसर भीलवाड़ा जिले के सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग द्वारा सामने आया है. भीलवाड़ा जिले में संचालित होने वाले छात्रावास के अधीक्षक कार्यभार के लिए विभाग ने आवेदन मांगे हैं. सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित बालक और बालिका छात्रावासों के रिक्त पद पर स्थानीय विद्यालय के महिला शिक्षक और पुरुष शिक्षकों को छात्रावास अधीक्षक का अतिरिक्त कार्यभार संभाले जाने के लिए जरूरतमंद महिला शिक्षक और पुरुष शिक्षकों से प्रस्ताव आमंत्रित किए हैं.
सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक सत्यपाल जांगिड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि भीलवाड़ा जिले के बालक और बालिका छात्रावासों के रिक्त पद पर इच्छुक महिला शिक्षका और पुरुष शिक्षक अपने प्रस्ताव संस्था प्रधान कीे अभिशंषा के द्वारा विभाग को भिजवा सकते हैं. यहीं नहीं छात्रावास अधीक्षक पद के लिए शिक्षक और शिक्षिका को 5 हजार रुपये सैलेरी और इसके साथ ही रहने के लिए मुफ्त आवास सुविधा विभाग द्वारा उपलब्ध करवाई जाएगी.
छात्रावास अधीक्षक पद पर यहां आवश्यकता
सत्यपाल जांगिड़ ने यह भी बताया कि भीलवाड़ा जिले में पुर, आमली, सहाड़ा, कोशीथल, करेड़ा, बनेड़ा, बागोर, कोटडी, बडलियास, पारोली, शक्करगढ़, बदनोर, हुरड़ा, बरसनी, लाडपुरा और बिजोलिया में पुरुष छात्रावास अधीक्षक के पद रिक्त है. वहीं, इसके साथ ही भीलवाड़ा जिला मुख्यालय और करेड़ा में महिला छात्रावास महिला अधीक्षिकाओं के पद रिक्त है.
.
Tags: Bhilwara news, Government job, Local18, Rajasthan news
FIRST PUBLISHED : June 19, 2023, 16:54 IST






