‘भावनाएं आहत करने का हक किसी को नहीं..’, आदिपुरुष विवाद पर अनुराग ठाकुर की दो टूक


नई दिल्‍ली. भगवान राम के जीवन पर आधारित फिल्‍म आदिपुरुष को लेकर हुए विवाद के बाद अब केंद्र सरकार भी हरकत में आ गई है. सूचना एंव प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने यह साफ कर दिया है कि किसी भी व्‍यक्ति को किसी की भावनाएं आहत करने का अधिकार नहीं है. यही वजह है कि अब फिल्‍म के डायलॉग में परिवर्तन करने की बात कही जा रही है. उन्‍होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, ‘सीबीएफसी (सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन) ने इसपर जो निर्णय करना है वो किया है. जो सीबीएफसी का काम भी है. फिल्‍म के निर्माता-निदेशक है, जो फिल्‍म के लेखक भी हैं, उन लोगों ने फिल्‍म के डायलॉग बदलने की बात कही है. किसी की भी भावनाओं को आहत करने का अधिकार किसी को नहीं है.’

Tags: Adipurush, Anurag thakur, DELHI HIGH COURT

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More