NEET UG Guidelines: नीट यूजी उम्मीदवारों के लिए एक जरूरी खबर, अगले साल से हो सकते हैं ये बदलाव, पढ़ें यहां पूरी डिटेल


NEET UG Guidelines: नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने NEET UG को लेकर एक अहम नोटिफिकेशन जारी किया है. इसके तहत नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) UG में समान स्कोर करने वाले उम्मीदवारों की रैंक निर्धारित करने की प्रक्रिया को संशोधित किया है. इसके साथ ही एक नई गाइडलाइंस भी जारी की गई है. नोटिफिकेशन के अनुसार फिजिक्स में प्राप्त अंकों को प्राथमिकता दी जाएगी, उसके बाद केमिस्ट्री और बायोलॉजी को. अभी फिलहाल बायोलॉजी को पहली प्राथमिकता दी जाती है. इसके बाद केमेस्ट्री फिर फिजिक्स को.

8 जून को जारी ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन रेगुलाइजेशन नोटिफिकेशन के अनुसार NMC ने कहा, “NEET UG में टाई-इन अंकों का ब्रेक NEET UG के लिए उपस्थित होने वाले छात्रों के टाई-इन अंकों के मामले में फिजिक्स में प्राप्त संबंधित अंक उसके बाद केमेस्ट्री और उसके बाद NEET UG में बायोलॉजी पर विचार किया जाएगा. बशर्ते कि टाई जारी रहे, तो कंप्यूटर का उपयोग करके बहुत से ड्रा करे बिना किसी मानवीय हस्तक्षेप के योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा.

NMC ने उन छात्रों के लिए एक स्पष्टीकरण भी जारी किया जिनके रिजल्ट इस वर्ष घोषित किए गए थे. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें बताया गया है, “NEET UG 2023 के रिजल्ट में” टाई-ब्रेकिंग के लिए उम्मीदवारों की इंटर-से-मेरिट तय करने के लिए “पिछली प्रक्रियाओं / नियमों (NTA द्वारा प्रकाशित सूचना बुलेटिन के अनुसार) का पालन किया जाएगा.” नए नियमों के अगले साल से लागू होने की संभावना है.

NEET UG 2023 के लिए मौजूदा टाई-ब्रेकिंग नियम
टेस्ट में बायोलॉजी (वनस्पति विज्ञान और जूलॉजी) में उच्च अंक / प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवार, उसके बाद,
टेस्ट में केमेस्ट्री में उच्च अंक / प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाला उम्मीदवार, उसके बाद
टेस्ट में फिजिक्स में उच्च अंक / प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाला उम्मीदवार, उसके बाद,
टेस्ट में सभी विषयों में गलत उत्तरों और सही उत्तरों के प्रयास की संख्या के कम अनुपात वाले उम्मीदवार,
परीक्षा में बायोलॉजी (वनस्पति विज्ञान और जूलॉजी) में कई प्रयासों के गलत उत्तरों और सही उत्तरों के कम अनुपात वाले उम्मीदवार, उसके बाद
परीक्षा में केमेस्ट्री में गलत उत्तरों और सही उत्तरों के प्रयास की संख्या के कम अनुपात वाले उम्मीदवार, उसके बाद
परीक्षा में फिजिक्स में गलत उत्तरों और सही उत्तरों के प्रयासों की संख्या के कम अनुपात वाले उम्मीदवार

मालूम हो कि टाई-ब्रेकिंग के लिए नए नियमों का इस साल जारी रैंकिंग पर कोई असर नहीं पड़ेगा. NEET UG 2023 के नतीजे 13 जून को घोषित किए गए थे.

ये भी पढ़ें…
सीआरपीएफ ने जारी किया ASI, SI का एडमिट कार्ड, यहां से करें डाउनलोड
IIT जेईई एडवांस्ड एएटी के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, ऐसे आसानी से करें अप्लाई

Tags: NEET, Neet exam, NEET UG 2023

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More