Lunch Recipe: लंच में बनाएं कटहल बिरयानी, स्वाद से है भरपूर, खाने वाले चाटते रह जाएंगे उंगलियां


हाइलाइट्स

कटहल बिरयानी को आसानी से घर पर बनाया जा सकता है
कटहल बिरयानी हर उम्र के लोगों को पसंद आने वाली डिश है.

Kathal Biryani: लोगों को खाने में स्वादिष्ट खाना पसंद होता है. लंच में ऐसा भोजन चाहिए होता है जिससे पेट लंबे समय तक भरा रहे और संतुष्टि भी मिले. लंच में रोजाना लोगों को तरह-तरह के नए फूड्स का सेवन करना बेहद पसंद होता है. ऐसे ही आज हम आपको एक नई डिश बताएंगे. क्या आपने कभी कटहल बिरयानी का सेवन किया है. यह खाने बेहद स्वादिष्ट होता है. इसका सेवन आप शाम में भी कर सकते हैं. अगर आप भी घर में कटहल बिरयानी बनाना चाहते हैं तो, आइए आज हम आपको कटहल बिरयानी की आसान सी रेसिपी बताते हैं.

कटहल बिरयानी बनाने के लिए सामग्री
कटहल बिरयानी बनाने के लिए आपको कटा हुआ कटहल, कटी हुई प्याज, आधे पके चावल, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, हरी मिर्च, अदरक-लहसुन पेस्ट, बादाम, काजू, गरम मसाला केसर, लाल मिर्च, काली मिर्च पाउडर, केसर, नींबू का रस, तेल स्वादानुसार नमक ले लेना चाहिए. खाने वाले लोगों की संख्या के अनुसार ये सभी सामग्रियां ले लें.

इसे भी पढ़ें: Breakfast Recipe: खाने में बेहद टेस्टी है पनीर ब्रेड रोल, स्वाद से भरपूर, बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को पसंद

कटहल बिरयानी बनाने की विधि
कटहल बिरयानी बनाने के लिए सबसे पहले कटहल को काटकर गूदे को निकाल लेना चाहिए. इसके बाद प्याज के छोटे-छोटे टुकड़े कर लें. हरी मिर्च को काटकर रख लें. इसके बाद एक कड़ाही में तेल डालकर उसे धीमी आंच पर गर्म कर लें. जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें कटे हुए प्याज डालकर फ्राई करें. जब प्याज अच्छे से फ्राई हो जाए तो उसे एक प्लेट में निकालकर अलग रख दें. इसके बाद एक-एक करके काजू और बादाम को भी भूनकर अलग प्लेट में निकाल लें.

अब एक बार फिर से कड़ाही में थोड़ा सा तेल और डाल लें. इसके बाद, उसमें कटहल डालकर उसे तल लें. जब कटहल थोड़ा भुन जाए तो उसी कड़ाही में तली हुई प्याज डाल दें. अब इसमें जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, बारीक कटी हरी मिर्च, काली मिर्च पाउडर और केसर डाल दें. इसके बाद स्वादानुसार नमक डालकर करछी की मदद से सभी को अच्छे से मिला दें. इसके बाद इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट और नींबू का रस डालकर अच्छे से मिक्स कर दें. अब इसमें थोड़ा सा पानी डालकर इसे 15 से 20 मिनट पकने के लिए छोड़ दें. जब यह पक जाए तो गैस बंद कर दें.

इसे भी पढ़ें: डिनर में बनाएं स्वादिष्ट और लजीज भरवां लौकी, पोषक तत्वों से है भरपूर, स्वाद ऐसा कि खाने वाला बार-बार मांगे

कटहल मसाला हर चावल की परत बनाएं
अब किसी दूसरे पैन में आधे पके हुए चावल की पहले एक परत बना लें. उसके बाद इसके ऊपर कटहल के तैयार मसाले की एक परत बिछा दें. इसके बाद कटहल के मसाले की परत के ऊपर दोबारा चावल की एक परत बनाएं. अब फिर कटहल मसाले की एक परत चावल के ऊपर बना दें. आखिर में बिरयानी के ऊपर काजू, बादाम, केसर और तली हुई प्याज डालकर पैन को बंद कर दें. इसे लगभग 15 से 20 मिनट तक फिर पका लें. अब आपकी स्वादिष्ट कटहल बिरयानी बनकर तैयार हो गई है. इसे लोगों को सर्व करने से पहले इसे हरा धनिया पत्ती से गार्निश करें.

Tags: Food, Food Recipe, Lifestyle

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More