
वाशिंगटन. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की अमेरिका की राजकीय यात्रा से पहले प्रवासियों में जमकर जोश देखा जा रहा है. वाशिंगटन में भारतीय-अमेरिकी प्रवासी समुदाय ने रविवार को पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए एकता मार्च (Unity March) निकाला. एक वीडियो में भारतीय मूल के अमेरिकी लोगों को ‘मोदी मोदी’, ‘वंदे मातरम’ और ‘वंदे अमेरिका’ के नारे लगाते हुए सुना जा सकता है. इस मार्च में शामिल लोगों को ‘हर हर मोदी’ गाने की धुन पर थिरकते भी देखा गया. प्रवासी भारतीयों ने पीएम मोदी की यात्रा से पहले पूरे अमेरिका के 20 प्रमुख शहरों में मार्च का आयोजन किया.
एकता मार्च में हिस्सा लेने वाले प्रवासी भारतीय समुदाय के एक सदस्य रमेश अनम रेड्डी ने कहा कि ‘हम सभी यहां वाशिंगटन डीसी, मैरीलैंड और आसपास के शहरों में रहने वाले भारतीय प्रवासी हैं. हम सभी ‘एकता दिवस’ मनाने और अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के बुलावे पर पीएम मोदी के आगामी दौरे लिए यहां जुटे हैं. यह हम सभी के लिए एक महान घटना है और हम सभी के लिए एक महान क्षण है.’ उन्होंने कहा कि ‘हम इसका जश्न मनाना चाहते थे और यह सुनिश्चित करना चाहते थे. हर कोई जानता है कि भारत और अमेरिका के संबंध कैसे बढ़ रहे हैं और वे कैसे मददगार हैं.’
#WATCH | Indian American diaspora holds Unity rally in Washington, welcoming Prime Minister Narendra Modi for his upcoming visit to the United States. pic.twitter.com/8S1FU8oo4m
— ANI (@ANI) June 18, 2023
.
Tags: America News, Joe Biden, Pm narendra modi, US visit
FIRST PUBLISHED : June 19, 2023, 09:31 IST






