मॉडलिंग का शौक, गर्लफ्रैंड से मिसबिहेव, DU कॉलेज के छात्र निखिल हत्याकांड की कहानी


दिल्ली. दिल्ली के साउथ कैंपस  थाना इलाके में स्थित आर्यभट्ट कॉलेज के एक फर्स्ट ईयर के स्टूडेंट की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. आरोप कॉलेज के ही दूसरे स्टूडेंट पर है. इनके बीच लड़की के साथ मिसबिहेव करने को लेकर कुछ दिन पहले बहस बाजी हुई थी. रविवार को जब निखिल कॉलेज के गेट के बाहर अकेला खड़ा था तो मौका देखकर आरोपी लड़कों ने इस पर चाकू से हमला करके उसकी जान ले ली.

साउथ वेस्ट जिला के डीसीपी मनोज सीके मुताबिक, पुलिस को चरक पालिका हॉस्पिटल से मामले की सूचना मिली थी. बताया गया था कि निखिल चौहान नाम का एक 19 साल का युवक वेस्ट दिल्ली जिला के पश्चिम विहार का रहने वाला है. उसे स्टेब इंज्युरी है और वह आर्यभट्ट कॉलेज का स्टूडेंट है और बीए ऑनर्स पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहा है. फर्स्ट ईयर का स्टूडेंट निखिल ओपन लर्निंग से पढ़ाई कर रहा था.

पुलिस को पता चला कि निखिल की गर्ल फ्रेंड से कॉलेज के दूसरे स्टूडेंट ने मिसबिहेव किया था. 7 दिन पहले उसकी और लड़कों के बीच बहस हुई थी. रविवार दोपहर में निखिल से कॉलेज के गेट के बाहर आरोपी और तीन लड़के मिले और चाकू से हमला करके निखिल को घायल कर दिया. निखिल के छाती पर कई बार चाकू मारने की वजह से उसका काफी खून निकल गया था और इलाज के दौरान उसकी अस्पताल में मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक आरोपी कालेज के छात्र ही हैं और दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

बताया जा रहा कि आरएलए में एसओएल के प्रथम वर्ष के सेकेंड सेमेस्टर की क्लास चल रही थी, जिसमें एसओएल के छात्र पढ़ाई कर रहे थे. इसी दौरान किसी बात को लेकर दो छात्रों में बहस हुई. देखते ही देखते दोनों के बीच मारपीट होने लगी इतने में एक छात्र ने दूसरे पर छात्र पर चाकू से हमला कर दिया. साउथ कैंपस में जहां हादसा हुआ है, वहां से आर्यभट्ट कालेज का गेट पास पड़ता है.

निखिल मॉडलिंग करता था और दो गाने भी बनाए 

बताया जा रहा है कि निखिल मॉडलिंग करता था और उसने दो गाने भी बनाए थे, जिन्हें यूट्यूब पर रिलीज किया था. उसे मुंबई से बुलावा आया था, लेकिन एग्जाम की वजह से निखिल ने इंकार दिया था. फिलहाल, पुलिस ने 19 साल के राहुल निवासी बिंदापुर को गिरफ्तार किया है. आरोपी राहुल के पिता बिंदापुर में ब्रेड और चीज की दुकान चलाते हैं. दूसरा आरोपी छात्र हारून है और वह चाणाक्य प्लेश जनकपुरी का रहने वाला है. हारून राहुन का दोस्त है और स्कूल ड्रॉपआउट है. वह निलोथी में एक निजी फैक्ट्री में काम करता था. उसके पिता पेंटर हैं.

Tags: Delhi News Alert, Delhi University, New Delhi Police

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More