Weather Update: बिहार पहुंचा मानसून, दिल्ली-NCR समेत 27 राज्यों में होगी बारिश, 10 में चलेगी लू, सिक्किम में रेड अलर्ट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. दिल्ली-NCR के इलाके में आज भी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है. आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department- IMD) के मुताबिक दिल्ली में आज और कल बारिश (Rainfall) हो सकती है. दिल्ली में 19 जून को अधिकतम तापमान (Maximum Temperature) 39 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. दिल्ली में 18 जून को अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. आईएमडी के मुताबिक अगले 2 से 3 दिनों के दौरान दक्षिण भारत, पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार के कुछ और हिस्सों में मानसून (Monsoon) के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं.

आईएमडी के मुताबिक चक्रवाती तूफान ‘बिपरजॉय’ (Cyclone Biparjoy) के अवशेष से दक्षिण राजस्थान के मध्य भागों और आस-पास के इलाकों में बना डिप्रेशन अब पूरब की ओर बढ़ गया है. ये अजमेर से लगभग 20 किमी दक्षिण-दक्षिण पूर्व और जयपुर से 120 किमी. दक्षिण पश्चिम में केंद्रित है. इसके उत्तर पूर्व की ओर बढ़ने और 19 जून की सुबह तक कमजोर हो जाने की बहुत ज्यादा संभावना है. आईएमडी के मुताबिक 19 जून को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश तथा कई जगहों पर अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है. आईएमडी ने इसके लिए रेड अलर्ट (Red Alert) जारी किया है.

आईएमडी के मुताबिक आज उड़ीसा, छत्तीसगढ़, झारखंड, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और बिहार के कुछ इलाकों में गंभीर लू (Heat Wave) चलने की बहुत संभावना है. आईएमडी ने इसको लेकर ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) जारी किया है.

आईएमडी के मुताबिक आज असम और मेघालय में कई स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश के साथ भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. पूर्वी राजस्थान, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, बिहार, रायलसीमा, केरल और माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश होने की उम्मीद है. आईएमडी ने आज उत्तराखंड कई स्थानों पर बिजली चमकने, तेज आंधी (60-70 किमी प्रति घंटे की हवा) और साथ गरज के साथ छींटे पड़ने की उम्मीद जताई है. हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, कर्नाटक, रायलसीमा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, पूर्वी उत्तर प्रदेश, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा, तेलंगाना में तेज आंधी (Thunderstorm), बिजली और गरज के साथ बारिश होने की उम्मीद जताई है.

Tags: Delhi Weather Update, Heat Wave, Monsoon, Rain, Weather updates

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें