
हाइलाइट्स
आज आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है.
सोमवार के दिन शिव भक्त शंकर भगवान की पूजा और व्रत करते हैं.
आज का पंचांग 19 जून 2023 (Aaj Ka Panchang): आज आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है. सप्ताह का प्रत्येक दिन किसी ना किसी देवी-देवता को समर्पित होता है. आज का दिन शंकर भगवान को समर्पित होता है. इस दिन भोलेनाथ के भक्त शिव जी की पूजा-पाठ करते हैं और व्रत रखते हैं. श्रद्धा भाव से जो भी सोमवार का व्रत रखता है और शिव जी की पूजा-आराधना करता है, उसकी सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. सोमवार का व्रत और पूजा करने के लिए सुबह सवेरे उठकर स्नान करें. साफ वस्त्र धारण करें. शिव जी की मूर्ति के समक्ष व्रत रखने और पूजा करने का संकल्प लें.
शिव मंदिर जाकर शिव लिंग पर जलाभिषेक करें. घर पर पूजा स्थल की साफ-सफाई करें. वहां शिव जी और मां पार्वती की मूर्ति रखें. जल चढ़ाएं. सफेद फूल, बेल पत्र, रोली, चावल, धतूरा, भस्म, फल, शमी पत्र, सुपारी आदि अर्पित करें. धूप, अगरबत्ती, दिया जलाने के बाद आरती करें. इस दौरान आप शिव जी के मंत्रों का उच्चारण करते रहें. इसके लिए आप ओम नम: शिवाय मंत्र का जाप करें. अंत में आरती करें. मान्यता है कि नियमित रूप से प्रत्येक सोमवार पूजा, व्रत करने से शिव जी प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों को आशीर्वाद देते हैं. घर में सुख-समृद्धि आती है. परिवार में आनंद का माहौल बना रहेगा.
19 जून 2023 का पंचांग
आज की तिथि – आषाढ़ शुक्ल पक्ष प्रतिपदा
आज का करण – नाग
आज का नक्षत्र – आर्द्रा
आज का योग – वृद्धि
आज का पक्ष – शुक्ल
आज का वार – सोमवार
आज का दिशाशूल –पूर्व
सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय – 05:54:00 AM
सूर्यास्त – 07:27:00 PM
चन्द्रोदय – 05:58:00
चन्द्रास्त – 20:41:00
चन्द्र राशि– मिथुन
हिन्दू मास एवं वर्ष
शक सम्वत – 1945 शुभकृत
विक्रम सम्वत – 2080
दिन काल – 13:58:06
मास अमांत – आषाढ़
मास पूर्णिमांत – आषाढ़
शुभ समय – 11:54:21 से 12:50:14 तक
अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
दुष्टमुहूर्त– 12:50:14 से 13:46:06 तक
कुलिक– 15:37:51 से 16:33:43 तक
कंटक– 08:10:52 से 09:06:44 तक
राहु काल– 07:35 से 09:17
कालवेला/अर्द्धयाम– 10:02:37 से 10:58:29 तक
यमघण्ट– 11:54:21 से 12:50:14 तक
यमगण्ड– 10:37:32 से 12:22:17 तक
गुलिक काल– 14:22 से 16:03
.
Tags: Astrology, Dharma Aastha
FIRST PUBLISHED : June 19, 2023, 06:00 IST






