Yoga Divas 2023: शरीर को निरोग बनाने के लिए लोग कर रहे योग, यहां जानें फायदे

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


आदित्य कृष्ण/अमेठी. शासन के निर्देश पर पूरे देश में योग दिवस के पहले योग की धूम है तो अमेठी जिला भी इससे अछूता नहीं है. योग दिवस के पहले अमेठी में लोग योगाभ्यास करते दिख रहे हैं. लोगों में योग दिवस को लेकर काफी उत्साह है और योग करके शरीर को निरोग बनाने के लिए अलग-अलग तरीके अपना रहे हैं. शासन के निर्देश पर पूरे जनपद के अलग-अलग स्थानों पर योग सप्ताह भी मनाया जा रहा है, जिसमें लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं.

अमेठी जनपद में 13 विकासखंड के सभी सरकारी गैर सरकारी कार्यालय पर योगाभ्यास कराया जा रहा है. योग दिवस को लेकर सभी कर्मचारियों और आम जनमानस में उत्साह है. स्कूलों में छुट्टियां होने के बावजूद भी योगाभ्यास कार्यक्रम बंद नहीं हो रहा है. स्थानीय लोगों का नाम मोबाइल नंबर दर्ज कर उन्हें प्रतिदिन फोन करके योग करने के लिए चिन्हित स्थान पर बुलाया जाता है. कार्यक्रम में योग गुरु योग सिखा रहे हैं और लोगों को योग के फायदे भी बता रहे हैं.

योग से शरीर रहता है निरोग स्वस्थ जीवन में है उपयोगी
न्यूज़ 18 लोकल से खास बातचीत में योग करने वाले वेद प्रकाश मिश्र ने बताया कि योग से शरीर स्वस्थ एवं निरोग रहता है. शरीर में किसी भी प्रकार की बीमारी नहीं होती और स्वस्थ जीवन में योग काफी उपयोगी होता है. हम तो हमेशा योग करते हैं और हमें फायदा होता है. हमें बीमारियों से मुक्ति मिलती है. योग गुरु ने योग को लेकर कहा की योग स्वस्थ जीवन का अभिन्न हिस्सा है. मैंने जनपद स्तर से प्रदेश स्तर तक लोगों को योग सिखाया है. योग के साथ साथ हमें समय से सोने, समय से उठने और अपनी दिनचर्या का विशेष ध्यान रखना चाहिए.

.

FIRST PUBLISHED : June 18, 2023, 23:56 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें