MP में बिपरजॉय तूफान का असर, आने वाले दिनों में मौसम में गिरावट के आसार 

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


सुनील रजक/शिवपुरी: बिपरजॉय तूफान के बाद देशभर के मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है. मध्यप्रदेश के ज्यादातर शहरों में रविवार का पूरा दिन धूप-छांव के बीच गुजरा. शिवपुरी, सागर सहित प्रदेश के अन्य जिलों में शाम के समय धूप के बीच ही बूंदाबांदी शुरू हो गई, जो रुक-रुक कर चलती रही.

हालांकि, बूंदाबांदी होने से उमस से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिली है. मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि बिपरजॉय तूफान का असर है, जो अगले दो दिन तक मध्य प्रदेश में रहेगा. गुजरात में आए बिपरजॉय तूफान का असर अब देश के दूसरे हिस्सों में भी नजर आने लगा है. शिवपुरी में रविवार की सुबह से आसमान पर बादल होने की वजह से धूप-छांव का खेल शुरू हो गया था.

इस दौरान जहां धूप की तपन बहुत अधिक थी, वहीं उमस वाली. गर्मी से लोग परेशान थे. इसी बीच शाम 4 बजे धूप के बीच ही बूंदाबांदी शुरू हो गई. चूंकि गर्मी से लोग बेहाल थे, इसलिए बाजार में जो लोग निकले वो भी इन राहत की बूंदों का लुत्फ लेते रहे तथा उन्होंने इस बूंदाबांदी से बचने का प्रयास नहीं किया.

शिवपुरी का अनुमानित तापमान
दिनांक   अधिकतम     न्यूनतम
19 जून    38 डिग्री      25 डिग्री
20 जून    29 डिग्री      25 डिग्री
21 जून    31 डिग्री      26 डिग्री
22 जून    39 डिग्री      27 डिग्री

मानसून आने में समय
भोपाल के मौसम विज्ञानी जीडी मिश्रा का कहना है कि प्रदेश के कई हिस्सों में आज छाए बादलों के बीच बूंदाबांदी जैसा मौसम अगले दो दिन तक जारी रहेगा. यह बिपरजॉय तूफान का असर है. उसके बाद मौसम फिर खुल जाएगा तथा मानसून आने में अभी दस दिन का समय और लगेगा.

Tags: Cyclone Biparjoy, Local18, MP weather, Shivpuri News

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें