
नई दिल्ली. इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन किसी अजूबे से कम नहीं हैं. 40 साल की उम्र में जब गेंदबाज संन्यास लेकर आराम से अपनी टीम को खेलता देखते हैं उस वक्त वो विकेटों की झड़ी लगा रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज सीरीज के पहले मुकाबले में इस दिग्गज ने एक ऐसी इन स्विंगर डाली जिसका जवाब इन फॉर्म एलेक्स कैरी के पास नहीं था.
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेली जाने वाली बहुचर्चित एशेज सीरीज का आगाज बिल्कुल उसी अंदाज में हुआ है जिसकी उम्मीद की जाती है. कांटे की टक्कर एजबेस्टन टेस्ट में देखने को मिली. पहली पारी में इंग्लैंड ने 8 विकेट पर 393 रन बनाकर पारी घोषित की तो ऑस्ट्रेलिया ने उस्मान ख्वाजा के 141 रन की बदौलत 386 रन बनाए. महज 7 रन से मेजबान इंग्लैंड को पहली पारी में बढ़त मिली.
पहली पारी में ‘स्विंग के किंग’ के नाम से मशहूर इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन 1100 विकटों का आंकड़ा छुआ. ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में एलेक्स कैरी को खतरनाक इन स्विंगर पर चारों खाने चित कर क्लीन बोल्ड कर यह बड़ी उपलब्धि हासिल की. पारी के 99वें ओवर में एंडरसन ने चौथी गेंद कैरी को मालूम चलने से पहले उनकी गिल्लियां उड़ा दी. यह एंडरसन के फर्स्ट क्लास क्रिकेट करियर का 1100वां विकेट था. इंग्लैंड की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में इस गेंदबाज के नाम 686 हो गए हैं.
.
Tags: Ashes, England vs Australia, James anderson
FIRST PUBLISHED : June 18, 2023, 23:03 IST






