यूनिफॉर्म में आरिया के और सुशांत पुजारी, ‘साथ तेरा’ में जमी जोड़ी, स्कूल लव स्टोरी मचा रही बवाल


मुंबईः हाल ही में सेवेन यूनिक फिल्म्स ने ‘साथ तेरा’ (Saath Tera) म्यूजिक वीडियो जारी किया, जिसने यूट्यूब पर तहलका मचा दिया है. इस म्यूजिक वीडियो में बॉलीवुड के जाने-माने एक्ट्रेस सुशांत पुजारी (Sushant Pujari) और खूबसूरत एक्ट्रेस आरिया के (Actress Aaria K) की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है. जब से यह गाना रिलीज किया गया है तब से इस गाने को दर्शको का अच्छा रिस्पांस मिल रहा है.

म्यूजिक वीडियो में आरिया के और सुशांत पुजारी स्कूल स्टूडेंट के किरदार को जीते हुए नजर आते हैं. जिसमें उन्होंने स्कूल यूनिफॉर्म पहनी हुई है. म्यूजिक वीडियो में एक्ट्रेस आरिया के सभी लुक शानदार है और दोनों की केमिस्ट्री लाजवाब हैं. म्यूजिक वीडियो ” साथ तेरा” को आरिया के और आदित्य गिरी द्वारा प्रोड्यूस किया गया है .

गाने का डायरेक्शन पराग प्रयास द्वारा किया गया है, जबकि मल्हार – यश द्वारा खूबसूरत गाने का म्यूजिक कंपोज किया गया है. बॉलीवुड के जाने-माने सिंगर Aaman Trikha ने अपनी सुरीली आवाज से गाने में चार चांद लगा दिए हैं. गाना दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है.

” isDesktop=”true” id=”6574529″ >

एक्ट्रेस Aaria K ने बताया है कि उनके इसी तरह के छह म्यूजिक वीडियोस भी तैयार हो चुके हैं जिन्हें भी सेवेन यूनिक फिल्म्स द्वारा जल्द ही रिलीज किया जाएगा. इन गानों की शूटिंग भी लगभग पूरी हो चुकी हैं. अभिनेत्री को उम्मीद है जैसे इस म्यूजिक वीडियो को दर्शकों के द्वारा सराहा गया है, उसी तरह से उनके आगामी म्यूजिक वीडियोस को भी दर्शकों का प्यार मिलेगा.

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More