1995 में पहली बार आमने-सामने थे आमिर-शाहरुख, इन 2 फिल्मों के बीच हुआ था जबरदस्त मुकाबला, किसने मारी थी बाजी?

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें



नई दिल्ली. आमिर खान (Aamir Khan) और शाहरुख खान (Shahrukh Khan) पहली बार साल 1995 में बॉक्स ऑफिस पर भिड़े थे. उस दौरान दोनों ही सुपरस्टार का बॉलीवुड पर दबदबा था. एक तरफ जहां शाहरुख खान ‘करण अर्जुन’ और ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ के साथ टॉप एक्टर में शुमार थे, तो वहीं आमिर खान ‘रंगीला’ के जरिए लोगों के दिलों पर राज कर रहे थे.

इसी बीच, पहली बार ऐसा मौका आया जब साल 1995 में आमिर खान की फिल्म ‘अकेले हम अकेले तुम’ और शाहरुख खान की फिल्म ‘राम जाने’ एक साथ बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दी. एक तरफ जहां ‘अकेले हम अकेले तुम’ 30 नवंबर 1995 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, तो वहीं ‘राम जाने’ 1 दिसंबर 1995 को रिलीज हुई थी. वैसे तो इन दोनों ही फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर अच्छा-खासा असर देखने को मिला था, लेकिन इसमें बाजी शाहरुख खान मार गए थे. शाहरुख की ‘राम जाने’ ने आमिर की ‘अकेले हम अकेले तुम’ को कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया था. वीकिपिडिया के आंकड़ों के अनुसार, ‘राम जाने’ का कुल बजट 3.75 करोड़ के आसपास था, और इसका टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन लगभग 15.19 करोड़ रुपये के आसपास था. वहीं, आमिर की ‘अकेले हम अकेले तुम’ को बनाने में मेकर्स के कुल 4.50 करोड़ रुपये लगे थे, जबकि इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 12.37 करोड़ रुपये की कमाई करने सफल साबित हुई थी. बता दें, इसी साल शाहरुख खान ने 4 साल बाद बड़े पर्दे पर धमाकेदार एंट्री की, उनकी फिल्म ‘पठान’ ने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले. अब वह अपनी अगली फिल्म ‘जवान’ को लेकर काफी व्यस्त चल रहे हैं. वहीं, आमिर की आखिरी फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित नहीं हो पाई. फिलहाल आमिर अभी एक्टिंग से ब्रेक लेकर अपने परिवार को पूरा वक्त दे रहे हैं.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें