IMD Monsoon alert: मानसून अब पकड़ेगा रफ्तार, जल्द शुरू होगी झमाझम बारिश, मौसम विज्ञानियों का अनुमान

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. इस साल अब तक सुस्त बने रहे मानसून की इस रविवार से रफ्तार पकड़ने की संभावना है. मानसून का रुख पूर्वी और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में बारिश लाने की संभावना पैदा कर रहा है. यह इलाके अभी वर्तमान में भीषण गर्मी की चपेट में हैं. मौसम विज्ञानियों ने कहा है कि जून के अंत और जुलाई की शुरुआत तक अच्छी और नियमित बारिश की संभावना है, जिससे भारत के पश्चिमी, मध्य और पूर्वी तट पर सामान्य से अधिक बारिश होगी.

आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र के अनुसार 18 जून से 21 जून तक पूर्व और उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल होंगी. समाचार एजेंसी पीटीआई ने बताया कि चक्रवात बिपरजॉय के प्रभाव से रविवार को उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश और आसपास के कुछ इलाकों में बारिश होगी, जिससे मानसून को आगे बढ़ने में मदद मिलेगी.

बिपरजॉय का भी मौसम पर प्रभाव
बंगाल की खाड़ी के ऊपर किसी भी मौसम प्रणाली के अभाव में और दक्षिण-पश्चिम मानसून की धारा पर गंभीर चक्रवाती तूफान के प्रभाव के कारण 11 मई से मानसून शांत रहा. अब बिपरजॉय के चलते उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ने और मध्य और पूर्वी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में बारिश होने की संभावना बन रही है.

20 जून से इन राज्यों में होगी बारिश
राजस्थान में भारी बारिश के बाद 20 जून से मध्य और पूर्वी यूपी और मध्य प्रदेश में बारिश होगी. निजी पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर के उपाध्यक्ष (मौसम विज्ञान और जलवायु परिवर्तन) महेश पलावत ने कहा, “यह मानसूनी हवाओं को खींचेगा और मानसून को पूर्वी भारत में आगे बढ़ने में मदद करेगा.


8 जून को केरल पहुंचा था मानसून

इस साल मानसून ने आठ जून को केरल में दस्तक दी थी. यह सामान्य से एक सप्ताह बाद था. कुछ मौसम विज्ञानियों के अनुसार चक्रवात के कारण मानसून में देरी हुई और हल्का मानसून आया. मानसून अब तक पूरे पूर्वोत्तर, तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों, कर्नाटक और बंगाल के कुछ हिस्सों में पहुंच चुका है.

शोध में मानसून में देरी का बताया कारण
शोध से पता चलता है कि केरल (एमओके) में मानसून की शुरुआत में देरी का मतलब यह नहीं है कि उत्तर-पश्चिम भारत में मानसून की शुरुआत में देरी हो. हालांकि, एमओके में देरी आमतौर पर कम से कम दक्षिणी राज्यों और मुंबई में मानसून की शुरुआत में देरी से जुड़ी होती है.

Tags: IMD alert, New Delhi news, Weather Alert

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें