
अभिषेक तिवारी/दिल्ली. हमारे देश के खानपान में भी बहुत विविधता देखने को मिलती हैं. यहां हर राज्य में अपने-अपने पारंपरिक व्यंजन हैं जो बेहद प्रसिद्द हैं. बिहार के व्यंजन की बात करने पर लिट्टी-चोखा का नाम प्रमुखता से जुबान पर आता है. यह व्यंजन बिहार और उत्तरप्रदेश में ही नहीं, बल्कि पूरे देश भर में भी प्रसिद्ध है. दिल्ली, राजधानी के बारे में बात करें तो यहां लोगों का लिट्टी-चोखा के प्रति अलग दीवानगी है
दिल्ली के मयूर विहार में बिहार के बेंगुसराय से आए मिठू कुमार लिट्टी चोखा की दुकान चलाते हैं. उन्होंने बताया कि यहां बिहारी व्यंजनों की दुकानें काफी कम होने के कारण, उन्होंने यह दुकान खोली है . इस लिट्टी-चोखा का मजा लेने के लिए लोग खींचे चले आते हैं. यहां आपको कम बजट में बेमिसाल स्वाद मिलेगा.
देशी तरीके से बनाया जाता है लिट्टी
लिट्टी की बात करें तो लिट्टी को पूरे देशी अंदाज़ से बनाया जाता है. इसके लिए सबसे पहले चक्की में पिसा हुआ गेहूं का आटा और चने की सत्तू को मिलाया जाता है. फिर उसे पकने के लिए भट्टी में डाल दिया जाता है. इसके बाद, शुद्ध देसी घी और मक्खन के साथ परोसा जाता है. अगर आप आप गांव की तर्ज पर लिट्टी-चोखे का मजा लेना चाहते हैं, तो यह जगह आपके लिए एक दम सही रहेगी.
चोखा क्यों है इतना खास
चोखे का पेस्ट बनाने के लिए बैंगन, आलू और टमाटर को भूनकर, हरी मिर्च और अन्य मसालो के साथ मिलाया जाता है. इसे चोखा कहा जाता है, जिसमें कोई मिलावट नहीं होती है और यह अपने मौलिक और देसी रूप में ही नजर आता है. इसका स्वाद भी बिलकुल वैसा ही है, जो चोखे का होना चाहिए. इस गरम चोखे को देसी घी में चुपड़ी लिट्टी के साथ परोसा जाता है. साथ में सरसो की चटनी, कटी प्याज व हरी मिर्च सर्व की जाती हैं, जिसे लोग खाकर इसके दीवाने हो जाते है.
कहां है ये दुकान और क्या है प्राइस
लिट्टी चोखा का प्राइस मात्र 40 रूपए से शुरू है. जिसमें आपको चोखे के साथ दो लिट्टी परोसी जाती है और ये पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार फेस 1 में है. अगर आप मेट्रो से आ रहे है तो नजदीकी मेट्रो स्टेशन मयूर विहार फेस 1 है.
.
Tags: Delhi news, Food, Food 18, Local18, Street Food
FIRST PUBLISHED : June 18, 2023, 20:27 IST






