
आकाश कुमार/जमशेदपुर. लौहनगरी की बेटी ईशानी दास गुप्ता ने नीट परीक्षा में 720 में 680 अंक हासिल कर सफलता पाई है. पहले ही अटेम्प्ट में ईशानी की ऑल इंडिया रैंक 1584 है. जमशेदपुर के साकची की रहने वाली ईशानी के पिता दीपांकर दास टाटा स्टील में काम करते हैं. माता मधुमिता दास गुप्ता लोयला स्कूल में इंग्लिश की टीचर हैं. वहीं, भाई अविरल दास गुप्ता गूगल में कार्यरत हैं.
ईशानी के रिजल्ट से परिवार में खुशी का माहौल है. वह शुरू से पढ़ाई-लिखाई में होशियार रही है. ईशानी को 10वीं की परीक्षा में 96.8% व 12वीं की परीक्षा में 97% अंक हासिल हुए थे. वह बचपन से डॉक्टर बनना चाहती थी. बताया कि एम्स में एडमिशन पाना उसका सपना है. वह एक अच्छा सर्जन बनना चाहती है. नीट की परीक्षा के लिए रोजाना 8-10 घंटे सेल्फ स्टडी करती थी.
बचपन से ही था डॉक्टर बनने का सपना
ईशानी की माता ने बताया कि वह बचपन से ही डॉक्टर बनना चाहती थी. उसे बचपन में मेडिकल से जुड़े खिलौने ही पसंद थे. वह आला से खेला करती थी. हालांकि, इसके लिए पढ़ाई में भी काफी मेहनत की है. दो साल से पूरे मन से नीट की तैयारी कर रही थी. घर पर ज्यादातर सदस्य इंजीनियरिंग बैकग्राउंड से हैं, लेकिन ईशानी की जिद डॉक्टर बनने की है.
दिया सफलता का मंत्र
ईशानी ने नीट की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को सलाह देते हुए कहा कि बोर्ड एग्जाम की तैयारी एक निर्धारित समय में करें. नीट के सिलेबस में किसी प्रकार की ढिलाई न बरतें. इसके लिए अलग से समय निकालें. तभी पहले प्रयास में सफलता हासिल हो सकेगी.
.
Tags: Jamshedpur news, Local18, NEET Topper, NEET UG 2023
FIRST PUBLISHED : June 18, 2023, 20:05 IST






