अमरनाथ तीर्थयात्रियों के लिए खुशखबरी! जम्मू में होटल की एडवांस बुकिंग पर 30% छूट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जम्मू. अमरनाथ तीर्थयात्रियों के लिए खुशखबरी है. दरअसल, ऑल जम्मू होटल्स एंड लॉज एसोसिएशन  (AJHLA) ने जम्मू में रुकने वाले अमरनाथ तीर्थयात्रियों को होटल की पहले से बुकिंग करने पर 30 फीसदी छूट देने की घोषणा की है.

एजेएचएलए के अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा, “हमने सद्भावना के रूप में अमरनाथ तीर्थयात्रियों को 30 फीसदी छूट देने का फैसला किया है, जो होटलों में कमरे की बुकिंग पहले कराते हैं. गुप्ता ने बताया कि इस पहल का लक्ष्य अमरनाथ यात्रा पर जा रहे तीर्थयात्रियों को सहयोग एवं मदद प्रदान करना है।

पवित्र अमरनाथ गुफा दक्षिणी कश्मीर में हिमालय के बीच समुद्रतल से 3,880 मीटर ऊंचाई पर स्थित है. एक जुलाई से शुरू हो रही 62 दिवसीय तीर्थयात्रा के दो मार्ग हैं. एक अनंतनाग जिले में पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबा नुनवान-पहलगाम मार्ग और दूसरा गांदरबल जिले में छोटा लेकिन दुर्गम बालटाल मार्ग 14 किलोमीटर लंबा है. यात्रियों का पहला जत्था जम्मू से 30 जून को रवाना होगा।

गुप्ता को उम्मीद है कि इस बार तीर्थयात्री भारी संख्या में यात्रा करने जाएंगे. उन्होंने उम्मीद जताई है कि इस छूट से होटल एवं परिवहन उद्योग को काफी मदद मिलेगी, जिसकी इस समय बहुत जरूरत है.

Tags: Amarnath Yatra

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें